‘मैं साथ खड़ी हूं” स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामले पर बोलीं प्रियंका गांधी

आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल पर सीएम हाउस में कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मालीवाल पर हमले का आरोप प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र विभव कुमार पर है। उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग ने तलब किया था. इस बीच महिला नेता लगातार मालीवाल के समर्थन में बोल रही हैं.

जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अभी यूपी में हूं इसलिए मैंने ज्यादा कुछ नहीं देखा है. किसी भी महिला के साथ कोई अत्याचार होगा तो मैं तो महिला के पक्ष में ही बोलूंगी. इस मुद्दे पर बीजेपी नेता कैसे बोल सकते हैं? भाजपा ने हाथरस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्नाव मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई. भाजपा ने हमारी महिला पहलवान के मुद्दे पर कुछ नहीं किया है।’

प्रियंका ने कहा कि अगर सही मायने में कुछ गलत हुआ है तो मैं उस महिला के साथ खड़ी हूं. अगर स्वाति मालिवाल मुझसे बात करना चाहेंगी तो मैं बात करूंगी. अगर केजरीवाल जी को पता है इस मामले के बारे में तो मुझे उम्मीद है कि केजरीवाल जी कुछ सही कार्रवाई करेंगे. उम्मीद है कि केजरीवाल जी कुछ समाधान ढूंढेगे, जो स्वाति मालीवाल को स्वीकार्य हो. मैं हमेशा से महिलाओं पर किसी भी तरह के अत्याचार के खिलाफ बोलती रही हूं. इस मामले पर जो भी एक्शन लिए जाने की जरूरत है, उसे लिया जाना चाहिए.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं उत्पीड़न के साथ ही किसी भी नेता द्वारा अन्य कोई भी गलत कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के मामले में चाहे कोई भी पार्टी या गठबंधन हो तो इन्हें दोहरा मापंदड नहीं अपनाना चाहिए. इन्हें बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से जरूर सबक लेना चाहिए.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

9 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

9 hours ago