स्पोर्ट्स

हैदराबाद की लगातार चौथी हार, गुजरात की Points Table पर लंबी छलांग

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रविवार को गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबाला खेला गया। इस मैच को गुजरात ने 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत से गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल पर लंबी छलंगा लगाई। वहीं, हैदराबाद की लगातार चौथी हार है।

वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 152 रन ही बना पाई थी। गुजरात ने हैदराबाद का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से धव्स्त कर दिया था। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा को आउट कर SRH को शुरूआती झटके दिए जिसके बाद रेड्डी (31) और क्लासेन (27) ने महत्तवपूर्ण रन बनाए और आखिर में कप्तान पैट कमिंस ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरूआत काफी खराब रही। उसे भी दो विकेट जल्दी लगे। साई सुदर्शन (5) और जोस बटलर (0) के रूप में टीम ने 16 रन के स्कोर में दो विकेट गंवा दिए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर की 90 रनों की साझेदारी हैदराबाद को मैच से काफी दूर ले गई। गिल ने शानदार कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों में 61 रन बनाए और सुंदर ने 29 गेंदों में 49 रन बनाए।

मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने हार का ठीकरा पिच पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि, “ये हैदराबाद की पारंपरिक विकेट नहीं थी। अपनी पारी में निरंतरता लाना मुश्किल था, अंत में, इस पिच पर उतना स्पिन नहीं हुआ जितना हमने सोचा था। लक्ष्य कम का था हालांकि उन्होंने (गुजरात टाइटंस) अच्छी बल्लेबाजी की।”

इस सीजन में अबतक गुजरात ने 4 मैच खेले हैं और इसमें से 3 में उसे जीत हासिल हुई है। 6 अंकों के साथ गुजरात दूसरे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 2 अंकों के साथ हैदराबाद सबसे नीचे है।

ये भी पढ़ें:

IPL 2025 में आज आमने-सामने होगी MI और RCB, बुमराह की आज वापसी तय !

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

6 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago