कैंसर से जूझ रहा था पति, इलाज के लिए नहीं थे पैसे तो 3 महीने के बच्चे का किया सौदा

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बारे में सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यहां एक महिला ने अपने बेटे को डेढ लाख में बेच दिया। उसने ऐसा क्यों किया उसकी मजबूरी अगर आप जानेंगे तो, आपके आंखों में आंसू आ जाएंगे। दरअसल महिला इस मजबूरी में थी कि, एक तरफ उसका सुहाग था और दूसरी तरफ उसका जिगर का टुकड़ा। महिला का पति कैंसर से पीड़ित है। कैंसर का नाम सुनते ही प्राण भी कांप जाते हैं। ऐसे में पति के इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। जिसके लिए उसने अपने तीन महीने के बेटे का ही सौदा कर दिया और बच्चे को बेच दिया। अब आप किसे गलत ठहरा सकते हैं।

कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए बच्चा बेचा

मामला मेरठ के बाबूगढ़ से सामने आया है, जहां रहने वाली नीलम ने अपने बेटे का सौदा किया। नीलम के पति का नाम सुभाष है। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें से सबसे छोटा बच्चा 3 महीने का है। महिला आर्थिक रूप से परेशान थी और पति बीमार रहता है। नीलम पति का इलाज नहीं कर पा रही थी तो उसकी पड़ोसन ने नीलम को उसके तीन महीने के बच्चे को डेढ़ लाख रुपए में बेचने का लालच दिया। दुधमुंहे बेटे को बेचना एक मां के लिए इससे कठोर निर्णय नहीं हो सकता। लेकिन वक्त के कड़े प्रहार ने उसे तोड़ दिया। खैर, बच्चे को बेचते समय पुलिस ने एजेंट को पकड़ लिया।

मां ने 1.50 लाख रुपये में बच्चे को बेचा

दरअसल नीलम की पड़ोसन ने मेरठ के रहने वाले एक एजेंट अमित से मिलवाया। अमित ने ही नीलम के 3 महीने के बच्चे का सौदा किया और सोनिया नाम की महिला को 1.50 लाख रुपये में बेच दिया। सोमवार को देर शाम मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर सोनिया बच्चे को लेने आई थी। उधर से नीलम अपने 3 महीने के बच्चे को गोद में लेकर रोती रोती पहुंची। तभी ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने दोनों की बात सुन ली और थाना प्रभारी को सूचना दे दी, और मामले का खुलासा हो गया।

हिरासत में एजेंट अमित, बच्चे की मां  नीलम और पड़ोसन कुसुम

फिलहाल पुलिस ने एजेंट अमित,  नीलम, कुसुम, को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान नीलम ने बताया कि उसके पति को कैंसर है और इलाज के लिए पैसे की जरूरत है. इसके लिए ही बच्चे का सौदा करने आई थी। हालांकि पुलिस इस मामले की सभी पहलू से जांच कर रही है। साथ ही इस मामले की जांच बच्चा तस्करी से भी जोड़कर भी की जा रही है। पुलिस मामले की सच्चाई का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें:-

दिल्ली बजट 2025 लाइव: ‘जन आरोग्य योजना में अब दस लाख का बीमा’, सीएम बोलीं- महिलाओं को हर माह 2500 मिलेंगे

 

महाराष्ट्र: ‘कुणाल कामरा की टिप्पणी किसी के खिलाफ बोलने के लिए ‘सुपारी’ लेने जैसी’, शिंदे की पहली प्रतिक्रिया

 

 

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

12 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

14 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

15 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

15 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

15 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

16 hours ago