Cancer

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल यहां एक महिला ने अपने बेटे को डेढ लाख में बेच दिया। उसने ऐसा क्यों किया उसकी मजबूरी अगर आप जानेंगे तो, आपके आंखों में आंसू आ जाएंगे। दरअसल महिला इस मजबूरी में थी कि, एक तरफ उसका सुहाग था और दूसरी तरफ उसका जिगर का टुकड़ा। महिला का पति कैंसर से पीड़ित है। कैंसर का नाम सुनते ही प्राण भी कांप जाते हैं। ऐसे में पति के इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी जिसके लिए उसने अपने तीन महीने के बेटे का ही सौदा कर दिया और बच्चे को बेच दिया। अब आप किसे गलत ठहरा सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *