स्पोर्ट्स

कैसी होगी Champions Trophy के लिए भारत की Playing XI ? इन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरूआत 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाएगा। अब इस टुर्नामेंट के लिए भारतीय टीम कैसी हो सकती है और 15 सदस्यीय टीम में कौन-कौन दावेदार हो सकते है। वहीं, भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है? भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद ही टीम इंडिया 20 फरवरी को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि, 18 या 19 जनवरी को हो सकता है क्योंकि इन्हीं दोनों दिन बीसीसीआई की बैठक होनी है।

आपको बता दें कि, इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का चयन हो चुका है। मोहम्मद शमी की वापसी हो गई है और अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है और ऐसा माना जा रहा है कि, जो टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी उतरेगी संभवत: वहीं टीम चैम्पियंस ट्रॉफी भी खेलने उतरेगी।

अगर बात करें तो विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल का होना तय है। के एल राहुल को विकेटकीपींग करेंगे और उन्हें दोहरी जिम्मेदारी संभालनी होगी। जबकि, टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के यशस्वी जायसवाल को बैकअप ओपनर के रूप में जगह मिल सकती है। वहीं, दूसरे विकेटकीपर के रूप में सैमसन और पंत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

वहीं, भारत के पेस अटैक की बात करें तो जसप्रीत बुमराह की पीठ की समस्या ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल रखा है लेकिन शमी का फिट होना और उनका इंग्लैंड के वनडे और चैम्पियंस ट्रॉफी में चयन होना लगभग तय माना जा रहा है। मोहम्मद सिराज को भी जगह मिल सकती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को शामिल किया जा सकता है। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद , मुकेश कुमार और हर्षित राणा को टीम में शामिल कर सकते है।

बता दें कि, टीम में मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ही होंगे। जबकि, बैकअप के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर , रवींद्र जडेजा और रियान पराग के साथ स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडरों पर ही निर्भर रहेगा। स्प‍िनर की बात की जाए तो कुलदीप यादव पर भी सबकी निगाहें हैं और वरुण चक्रवर्ती को भी चुना जा सकता है।

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की संभावित वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर/रियान पराग/रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की संभावित प्लेंइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

admin

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

2 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

2 hours ago

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

 नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…

3 hours ago

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

4 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

4 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

4 hours ago