Aluminum Foil: एल्युमिनियम फॉयल का यूज कितना सेफ?Aluminum Foil: एल्युमिनियम फॉयल का यूज कितना सेफ?

Aluminum Foil: एल्युमिनियम फॉयल का यूज कितना सेफ?

 

क्या आप भी अपना खाना एल्युमिनियम फॉयल में पैक कर अपने ऑफिस ले जाते हैं। या अपने बच्चों को आप एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करके देते हैं, तो प्लीज अब से ऐसा करना छोड़ दीजिए क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल शायद आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एल्युमिनियम फॉयल, जिसे आमतौर पर ‘फॉयल पेपर’ कहा जाता है, हर घर में इस्तेमाल होता है।

खाना पैक करने, उसे गर्म रखने या ओवन में कुछ पकाने के लिए भी इसका यूज किया जाता है, लेकिन आज की इस वीडियो में हम जानेंगे कि क्या हर घर में पाया जाने वाला फॉयल जिसका यूज हर इंसान अपने खाने को पैक करने में करते है वो सेफ भी है कि नहीं। इसके बारे में जानने के लिए वीडियो को पूरा जरूर देखें और कमेंट में जरूर बताइएगा कि आपको क्या लगता है सबसे पहले हम जान लेते हैं आखिर एल्युमिनियम फॉयल का यूज किया क्यों जाता है

क्या आप भी अपना खाना एल्युमिनियम फॉयल में पैक कर अपने ऑफिस ले जाते हैं।

 

क्यों होता है एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल?

  • हल्का और फ्लेक्सिबल- एल्युमिनियम फॉयल बहुत हल्का और आसानी से मुड़ने वाला होता है, जिसके कारण इसे संभालना और इस्तेमाल करना आसान होता है।
  • अच्छी रेजिस्टेंस- ये हवा, नमी और रोशनी को रोकने में काफी कारगर होता है, जो खाने को ताजा रखने में मदद करता है।
  • गर्मी का अच्छा कंडक्टर- ये गर्मी का अच्छा कंडक्टर है, जिससे खाना जल्दी और समान रूप से गर्म रहता है।
  • दोबारा इस्तेमाल- एल्युमिनियम फॉयल को हम दोबारा भी यूज कर सकते हैं।

 

एल्युमिनियम फॉयल के नुकसान

  • एल्युमिनियम का रिसाव- कुछ फूड आइटम्स के साथ रिएक्ट करने पर एल्युमिनियम फॉयल से एल्युमिनियम का रिसाव हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • एसिडिक फूड आइटम्स से रिएक्शन- टमाटर, नींबू, और विनेगर जैसे एसिडिक फूड आइटम्स के साथ एल्युमिनियम रिएक्ट कर सकता है, जिससे खाने का स्वाद बदल सकता है और खाने में एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ सकती है।
  • हाई टेंपरेचर पर रिएक्शन- ज्यादा तापमान पर एल्युमिनियम फॉयल में खाना पकाने से भी एल्युमिनियम का रिसाव हो सकता है

 

एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना कुछ हद तक सुरक्षित है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

 

क्या एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना सुरक्षित है?

  • एसिडिक फूड्स से बचें- टमाटर, नींबू, और सिरका जैसे एसिडिक फूड्स को एल्युमिनियम फॉयल में पैक करने से बचें।
  • ज्यादा तापमान से बचें- एल्युमिनियम फॉयल में खाना पकाने से बचें, खासकर ज्यादा तापमान पर।
  • ठंडा खाना पैक करें- एल्युमिनियम फॉयल में ठंडा खाना पैक करना सबसे सुरक्षित है।
  • कम समय के लिए पैक करें- खाने को एल्युमिनियम फॉयल में लंबे समय तक पैक करके न रखें।

 

खाना पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल के अलावा कई सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं,

 

और सुरक्षित विकल्प क्या हैं?

  • स्टेनलेस स्टील के डिब्बे- ये टिकाऊ और सुरक्षित होते हैं, और इन्हें बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कांच के कंटेनर- ये भी सुरक्षित होते हैं और खाने को ताजा रखने में मदद करते हैं।
  • प्लास्टिक के कंटेनर- ये हल्के और सुविधाजनक होते हैं, लेकिन BPA-मुक्त प्लास्टिक का चुनाव करना जरूरी है।