ट्रैवल

HORROR PLACES: जान लो देश की ये 7 ड़रावनी जगहें, भूत-प्रेत और आत्माओं पर होगा यकीन, आवाजों का सिलसिला लगातार रहता है जारी।

HORROR PLACES: जान लो देश की ये 7 ड़रावनी जगहें

इस युग में भले ही भूत-प्रेत और आत्मा जैसी बातों पर यकीन नहीं होता है, लेकिन दुनिया में ऐसी कई पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज होती हैं जिन्हें पूरी तरह से इनकार नहीं किया जा सकता। कई बार आपके आसपास भी ऐसी जगहें होती हैं, जिनके बारे में ऐसी बातें की जाती हैं। और आज हम आपको बता रहे है देश की 7 ऐसी भूतिया जगहों के बारे में जहां जाकर आप खुद कहने वाले है ओ मैया…ये कहां आ गए हम…ये जगह बेहद डरावनी है जहां केवल जिगरा वाले लोग जा सकते है…सबसे पहले बात करते है

मुंबई की मुकेश मिल्स की मुंबई के कोलाबा में समुद्र के पास मौजूद मुकेश मिल्स काफी फेमस स्थान हैं। फिल्मों की शूटिंग से लेकर भूतों की कहानियों तक के लिए मुकेश मिल्स चर्चा में रही हैं। 11 एकड़ में फैला ये परिसर देश की सबसे हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में भी शामिल है। यहां की कहानी शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से मिलती है। वही पुणे का शनिवारवाड़ा किला

पुणे का शनिवारवाड़ा किला एक लैंडमार्क साइट है। इसका ऐतिहासिक महत्व तो है ही लेकिन साथ ही साथ यहां सूरज डूबने के बाद जाने का भी कोई धर्म नहीं है…बता दूं कि इसके तार जाने-माने बाजीराव पेशवा से जुड़े है। यह काफी पॉप्युलर जगह है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंचते हैं। और यहां पर लोगों को सूरज डूबने के बाद न जाने की सलाह दी जाती है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी एक बेहद डरावनी जगह है जीपी ब्लॉक। यहां के लोगों का कहना है कि उन्होंने चार पुरुषों को एक मोमबत्ती की रोशनी में बैठा देखा है। साथ ही लोग यहां घर से लाल कपड़े पहनी लड़की को निकलते हुए देखने का दावा करते हैं। इन घटनाओं के कारण लोग यहां आने से काफी डरते हैं। अब बात करते है

वृंदावन सोसायटी, ठाणे की…इसे ठाणे की सबसे फेमस हाउसिंग सोसाइटियों में से एक माना जाता है। इस सोसायटी को कई लोग भूतिया कहते हैं और यहां रात में आने वाले लोगों ने कुछ अजीब घटनाओं का एहसास भी किया है।

वही डॉव हिल कुर्सियांग दार्जिलिंग जिसे सबसे खूबसूरत इलाकों में गिना जाता है। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा ये इलाका अपने भुतिया अनुभवों के लिए भी जाना जाता है। लकड़ी काटने वाले लोगों का कहना है कि जंगल में उन्होंने बिना सिर वाले एक लड़के को देखा है…वो भी खून से लथपथ…इतना ही नहीं

राजस्थान के कोटा का बृज राज भवन पैलेस जोकि लगभग 180 साल पुराना है और साल1980 में हैरिटेज होटल बना दिया गया था। यहां के लोगों का कहना है कि होटल में एक ब्रिटिश मेजर बर्टन का भूत रहता है, जिसे 1857 में भारतीय सिपाहियों ने बड़ी क्रूरता मार दिया था। अब मैं आपको एक ओर ऐसी जगह के बारे में बताती हूं जो इतनी खुफिया और ड़रावनी है जहां आप जाने से पहले सौ बार जरूर सोचेंगे…और वो जगह है हैदराबाद का

गोलकुंडा किला इस किले का निर्माण13वीं शताब्दी में हुआ था। और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले में रानी तारामती की आत्मा रहती है, जिसे मरने के बाद पति के साथ किले में दफन कर दिया गया था। लोगों का कहना है कि यहां रानी के चलने की आवाज और रात में डांस करने की आवाज आती है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

15 minutes ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

17 minutes ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

21 minutes ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

23 minutes ago