राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा मुरलीपुरा इलाके में हुआ जहां केडिया पैलेस चौराहे के पास तेज रफ्तार सफेद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं, टक्कर के दौरान डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग का एक एंगल गाड़ी के अंदर घुस गया। एंगल ड्राइवर के सीने के आर-पार हो गया। जबकि बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति बाल-बाल बच गया।

बता दें कि, हादसा गुरुवार रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मुरलीपुरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. चालक को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन की मदद से लोहे के एंगल को काटा गया।
बताए कि, गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 28 वर्षीय आनंद सिंह शेखावत ने दम तोड़ दिया। वहीं, इस पूरे हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने और लोहे का एंगल गाड़ी में घुसते हुए साफ नजर आ रहा है।
