Horoscope for May 22: Know how Thursday will be, what will be the future of which zodiac signs?राशिफलHoroscope for May 22: Know how Thursday will be, what will be the future of which zodiac signs?

20 मई का राशिफल: जानिए कौन-सी राशि वालो के लिए होगा मंगलवार का दिन सुखमय ?

मेष: Aries

आज आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा और अधूरे कामों के पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर के रुके कार्यों को प्राथमिकता दें। विद्यार्थियों को नई सीख और अनुभव मिल सकते हैं।

वृषभ: Taurus

मित्रों से वैचारिक मतभेद सामने आ सकते हैं, धैर्य से काम लें। प्रेम संबंधों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। पूर्व में दिया गया उधार वापस मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा, लेकिन अत्यधिक विश्वास नुकसानदेह हो सकता है।

मिथुन: Gemini

राजनीति या विवादित विषयों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग आत्मबल देगा। कार्य में छोटी चूक से नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी आवश्यक है। विद्यार्थी करियर और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाने में जुटे रहेंगे।

कर्क: Cancer

पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। तात्कालिक प्रतिक्रिया से बचें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दिनचर्या में संयम बनाए रखें। आपकी कार्यशैली सराहनीय रहेगी।

सिंह: Leo

आज आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताकर मानसिक सुकून मिलेगा। अस्थिरता के कारण निर्णय टालना बेहतर होगा। शाम को अच्छी खबरें मन को प्रसन्न करेंगी।

कन्या: Virgo

आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और इसका सकारात्मक असर कार्यों में दिखेगा। व्यवसाय में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। पुराने मामलों में विजय मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा लाभ संभव है।

तुला: Libra

आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत टालें। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। कुछ नकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। कामकाजी मामलों में यात्रा संभव है। आप बौद्धिक गतिविधियों में रूचि लेंगे।

वृश्चिक: Scorpio

आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। व्यापार में बड़ा लाभमिल सकता है, लेकिन सफलता के घमंड में बहकर गलत रास्ता न चुनें। बच्चों के कार्यों में सहयोग मिलेगा। उच्च शिक्षा की दिशा में रुकावटें दूर होंगी। प्रेम संबंधों में प्रगति के संकेत हैं।

धनु: Sagittarius

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अस्वस्थ लोग सुधार महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने लक्ष्यों को समय पर हासिल करेंगे। सहकर्मियों से मतभेद खत्म होंगे। पदोन्नति की राह में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

मकर: Capricornus

जीवनसाथी के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतें। व्यवसाय में अचानक बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं, जिनसे दबाव बढ़ सकता है।

कुंभ: Aquarius

व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च संभव है। आपकी सलाह से अन्य लोग लाभान्वित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों की सफलता मिलने की संभावना है।

मीन: Pisces

आज मेहनत का फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। बैंकिंग मामलों में सावधानी जरूरी है। बच्चों के साथ समय बिताना सुकून देगा। प्रेम संबंधों में मनमुटाव संभव है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आपकी वाणी आकर्षक बनी रहेगी।