‘सोनिया गांधी को 500 करोड़ भेजते थे हुड्‌डा’ पूर्व BJP सांसद के बयान पर हुड्डा ने भेजा लीगल नोटिस

CHANNEL4 NEWS INDIA


हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर महीने सोनिया गांधी को 500 करोड़ रुपये भेजते हैं।  इस बयान ने हरियाणा से लेकर पश्चिम बंगाल तक हलचल मचा दी है। दरअसल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के खिलाफ मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। यह नोटिस अर्जुन सिंह के उसी विवादित बयान को लेकर भेजा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भूपेंद्र हुड्डा हर महीने सोनिया गांधी को 500 करोड़ रुपये भेजते थे, नहीं तो उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाती। अर्जुन सिंह के इसी बयान के बाद हरियाणा सियासत गर्मा गई। जिसके बाद भूपेंद्र हुड्डा ने इन आरोपों को बेबुनियाद औऱ झूठा बताते हुए अर्जुन सिंह को लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में साफ कहा गया है कि ये बयान बदनाम करने वाला है। हुड्डा ने अपने नोटिस में लिखा है कि न तो वह कभी अर्जुन सिंह से मिले हैं और न ही उन्होंने कभी इस तरह की कोई बात कही। नोटिस में यह भी कहा गया है कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह सात दिन के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इस बयान से जुड़े सभी वीडियो, खबरें और पोस्ट सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो भूपेंद्र हुड्डा की तरफ से अर्जुन सिंह के खिलाफ कोर्ट में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये लीगल नोटिस सुप्रीम कोर्ट के वकील शिव भटनागर और युवराज नंदल के माध्यम से भेजा गया है।

भूपेंद्र हुड्डा ने बयान को बेबुनियाद और झूठा बताया 

नोटिस में खास तौर पर 8 जुलाई 2025 का जिक्र किया गया है। उस दिन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन सिंह ने यह बयान दिया था। उस वक्त वहां एक नेशनल लेवल की न्यूज एजेंसी और अन्य मीडिया संस्थानों के लोग भी मौजूद थे। अर्जुन सिंह के बयान को कई चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब प्रसारित भी किया गया। दरअसल पूर्व बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “मैं आपको एक ऐसी बात बताता हूं जो शायद आपको चौंका दे। हरियाणा में कांग्रेस से जुड़े एक मुख्यमंत्री थे, उनका नाम है भूपेंद्र हुड्डा। कुछ समय पहले की बात है, मैं उनसे मिलने गया था। उस मुलाकात में उन्होंने मुझसे कहा कि अगर वह हर महीने के आखिर में सोनिया गांधी को 500 करोड़ रुपये नहीं भेजेंगे, तो उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाएगी।” भूपेंद्र हुड्डा ने इस बयान को पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठा बताया है। उन्होंने साफ कहा है कि यह बयान उनकी छवि को खराब करने की साजिश है। अब सबकी नजर इस पर है कि भाजपा नेता अर्जुन सिंह माफी मांगते हैं या नहीं और अगर नहीं मांगी, तो आगे इस मामले में कानूनी कार्रवाई कैसे होती है।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

46 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

5 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago