Uncategorized

HMPV Update: अब इस राज्य से सामने आया नया केस, 10 महीने का बच्चा संक्रमित

चीन के बाद भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के नए मामलों में इजाफा हो रहा है। बता दें कि, शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात में एक-एक केस मिला था। यहां लखीमपुर में 10 महीने का एक बच्चा इस वायरस संक्रमित है। फिलहाल बच्चे को डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि, बच्चे की स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

आपको बता दें कि, असम से सामने आए मामले के बाद भारत में  ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कुल 15 केस हो गए हैं। सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं।

क्या है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ?
US सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक
1-HMPV न्यूमोविरिडे फैमिली से संबंधित है
2-जो एक रेस्पिरेटरी सिसिटियल वायरस (RSV) की ही फैमिली है.
3- ये आमतौर पर ऊपरी और निचले श्वसन संक्रमण का कारण बनता है
4- जो सामान्य सर्दी या फ्लू के समान लक्षण पैदा करता है.

कैसे फैलता है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ?
1- खांसने या छींकने से निकलने वाले ड्रापलेट्स
2- हाथ मिलाने
3- किसी को स्पर्श करने
4- नजदीकी संपर्क में आने
5- दूषित सतहों पर हाथ लगाने
6- मुंह, नाक या आंखों को छूने से फैलता है
क्या हैं ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के लक्षण ?
1- खांसी और बहती हुई नाक
2- बुखार,गले में खराश
3- गले में जलन
4- कुछ मामलों में सांस लेने में कठिनाई HMPV के सामान्य लक्षण हैं.
5- कुछ मामलों में संक्रमण ब्रोंकाइटिस, निमोनिया या अस्थमा के लक्षणों में भी तब्दील हो सकता है

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) का किन्हें अधिक खतरा ?
1- CDC के मुताबिक, 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चे
2- शिशु, वृद्ध और विशेषकर 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग
3- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, अस्थमा या COPD जैसी श्वसन समस्याओं वाले लोगों ज्यादा खतरा है
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से कैसे सुरक्षित रहें ?
1- HMPV को रोकने के लिए अभी कोई विशेष वैक्सीन नहीं है
2- संक्रमण के जोखिम को सिर्फ कम किया जा सकता है
3- हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें
4- अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें
5- श्वसन संबंधी बीमारी के लक्षण वाले लोगों से दूर रहें
6- बार-बार छुई जाने वाली सतहों को साफ करते रहें
7- संक्रमण फैलने वाले या फ्लू के मौसम के दौरान मास्क पहनें

चैनल 4 न्यूज इंडिया का मकसद आपको डराना नहीं, सिर्फ सतर्क करना है

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

7 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

9 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

10 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

10 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

10 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

11 hours ago