हमास समर्थकों को अमेरिका से बाहर निकालेंगे डोनाल्ड ट्रंप !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास के लिए जिन्होंने लगाए थे नारे, उनका हुक्का-पानी बंद करने का ऐलान किया है…ट्रंप ने स्टूडेंट वीजा कैंसिल करने के लिए भी कहा है। दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं, अब डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने आतंकी संगठन हमास के समर्थकों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। दरअसल अमेरिका की ट्रंप सरकार सभी ‘हमास समर्थकों’ के छात्र वीजा रद्द करने जा रही है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

हमास समर्थकों का स्टूडेंट वीजा कैंसिल होगा

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए एक आदेश दिए हैं। ट्रंप की ओर से न्याय विभाग को आदेश दिए गए हैं कि अमेरिकी यहूदियों के खिलाफ आतंकी खतरों, आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा को लेकर तत्काल कदम उठाएं। इसके तहत गैर अमेरिकी नागरिकों कॉलेज के छात्रों और हमास समर्थक विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले अन्य विदेशियों को निर्वासित करने कार्रवाई शुरु कि जाए। आदेश के मुताबिक उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें ढूंढ कर डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं कॉलेज कैंपस को भी उन सभी हमास समर्थकों का स्टूडेंट वीजा तत्काल प्रभाव से कैंसिल करने आदेश है।

यह भी पढ़ें

मल्लिकार्जुन खड़गे पर गृहमंत्री अमित शाह का पलटवार कहा ‘सनातनियों का मजाक मत उड़ाइए’

अमेरिका में यहूदियों पर हुए थे हमले

गौरतलब है कि हमास के हमलों और उसके बाद गाजा पर इजरायली हमले के कारण कई महीनों तक फलस्तीन समर्थकों ने अमेरिका में विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण अमेरिकी कॉलेज परिसरों को हिलाकर रख दिया। छात्रों ने इजरायली और यहूदी लोगों के खिलाफ खूब प्रदर्शन किए। यहां तक कि यहूदी छात्रों को मारने पीटने की भी खबरें आईं। खबरें ये भी थीं कि प्रदर्शनकारी हमास समर्थकों बर्बरता करते हुए यहूदी छात्रों को कक्षाओं में जाने से रोका और उनके धार्मिक स्थलों पर भी हमले की कोशिश हुई। साथ ही अमेरिकी स्मारकों और मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया। हांलाकि कई प्रदर्शनकारियों ने हमास का समर्थन करने या यहूदी विरोधी कृत्यों में शामिल होने से इनकार किया और कहा कि वे गाजा पर इजरायल के सैन्य हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। आदेश में एजेंसी और विभाग के नेताओं को 60 दिनों के भीतर व्हाइट हाउस को उन सभी आपराधिक और नागरिक अधिकारियों पर सिफारिशें प्रदान करने की आवश्यकता होगी जिनका उपयोग यहूदी विरोधी भावना से लड़ने के लिए किया जा सकता है, और हमारे कानूनों का उल्लंघन करने वाले निवासी विदेशी को हटाने की मांग की जाएगी।

अमेरिका के White House के पास बड़ा विमान हादसा, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

admin

Recent Posts

हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 430 रन चेज कर दर्ज की जीत

 रावलपिंडी इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ओडीआई क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर…

1 hour ago

शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, कुछ ही देर में Sensex-Nifty की तेजी पड़ी सुस्त

मुंबई  भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक…

2 hours ago

दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

नई दिल्ली अल नीनो इस बार अपने अब तक के सबसे ताकतवर रूप में सामने…

2 hours ago

रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’

मुंबई  साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली रश्मिका मंदाना…

2 hours ago

Air India की नई सर्विस शुरू, अब बिजनेस क्लास में आसमान में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा खाना

 नई दिल्ली एयर इंडिया ने बिजनेस क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खाने…

2 hours ago

माथे पर चिपकेगा नया गैजेट TEMPLE, 1 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानें कीमत

नई दिल्ली कलाई पर बाधने वाले फिटनेस ट्रैकर अब पुराने जमाने के डिवाइस होने जा…

3 hours ago