पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्यापत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

HISAR: हरियाणा के हिसार जिले में एक पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। मृतक पति राजकुमार दूध बेचने का काम करता था और बरवाला के वार्ड 14 में रहता था। राजकुमार अचानक से 8 फरवरी को संदिग्ध परिस्थतियों में गायब हो गया था। इतना ही नहीं पत्नी ने थाने में जाकर गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया दिया।

इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब पति की डेड बॉडी नहर में बाइक से बंधी मिली। पुलिस ने बाइक का रजिट्रेस्शन नंबर चेक किया तो वो राजकुमार के नाम निकला। राजकुमार की बरवाला थाने में पहले से ही गुमशुदगी का मामला दर्ज था। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार की पत्नी को डेड बॉडी मिलने के बारे में सूचना दी थी।

HISAR

पुलिस जांच में सामने आया कि, खेदड़ गांव निवासी आरोपी कर्ण मृतक राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। बरवाला पुलिस ने आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपी ने कबूल कर लिया कि, राजकुमार की पत्नी के कहने पर ही उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं मृतक के परिजन बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं, इसलिए वे उसकी डेडबॉडी अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले गए।

ये वारदात 8 फरवरी की है, जब राजकुमार दूध लेने खेदड़ गांव गया था। वहां आरोपी कर्ण और उसके दो साथियों ने राजकुमार को शराब पिलाई और नशे में धुत होने पर ईंट से वार कर, हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपियों ने राजकुमार के शव को उसकी बाइक से बांधकर हांसी-बरवाला के बीच स्थित नहर में फेंक दिया।

इसके बाद मृतक की पत्नी लक्ष्मी बरवाला थाने में शिकायत दी और बताया कि, वो अपने पति के साथ बरवाला के वार्ड नंबर 14 में रहती थी। घटना वाले दिन शाम को उनके पति से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उन्होंने थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। बाद में फोन बंद आने लगा।

ये भी पढ़ें:

Haryana: कारण बताओ नोटिस पर अनिल विज ने BJP को भेजा 8 पेज का जवाब

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *