Himachal Pradesh: बारिश और भूस्खलन के कारण राजमार्ग सहित 70 मार्ग बंद
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अलग-अलग इलाकों में भूस्खलन की कई घटनाओं के चलते प्रशासन को एक राजमार्ग समेत 70 से अधिक सड़कों को बंद करना पड़ा।
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला-किन्नौर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग पांच) किन्नौर जिले में नाथपा ‘स्लाइडिंग प्वाइंट’ के पास अवरुद्ध हो गया है।
राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पांच के अलावा 70 सड़कों पर यातायात रोक दिया गया है। इन में मंडी में 31, शिमला में 26, सिरमौर और किन्नौर में चार-चार, हमीरपुर और कुल्लू में दो-दो और कांगड़ा जिले में एक सड़क पर यातायात प्रतिबंधित है। यह भी बताया गया है कि 84 ट्रांसफार्मर और 51 जल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…