बीच सड़क पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा… नशे में धुत्त होकर उतारने लगी कपड़े

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला ने नशे में धुत्त होकर बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया. इस दौरान लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई. कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सड़क पर हंगामा कर रही है. इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

नशे में डूबी महिला चौराहे पर दरोगा से उलझ गई. वह अपने बालों को लहराते हुए इधर उधर घूमती रही. इसके बाद जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो महिला पुलिस से भी बहस करने लगी. इस दौरान उसने अपने कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की.

दरअसल, यह घटना कानपुर में सोमवार की रात 8 बजे की है. यहां गुमटी चौराहे पर एक महिला नशे में हंगामा करती नजर आई. महिला ने पुलिस चौकी के सामने मार्केट के बीच इधर उधर बाल खोलकर लहराना शुरू कर दिया. इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई. कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. वहीं इस दौरान भीड़ देखकर पुलिस टीम मौके पर आ गई.

पुलिस ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस वालों से भिड़ गई और उन्हें धक्का देने लगी. इस दौरान वह अपने बाल खोलकर इधर-उधर लहरा रही थी. पुलिस ने महिला को जब समझाने का प्रयास किया तो वह अपने कपड़े ही उतारने लगी.

करीब आधे घंटे के ड्रामे के बाद बड़ी मुश्किल में पुलिस ने महिला को कंट्रोल किया और महिला आश्रय केंद्र भिजवा दिया. इस मामले को लेकर नजीराबाद थाने के इंचार्ज कौशलेन्द्र सिंह का कहना है कि महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है. वह जबरदस्त नशे में थी. उससे जब भी कुछ पूछो तो वह इधर उधर दौड़ लगाने लगती थी. महिला का मेडिकल करवाएंगे, होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी.

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago