उत्तर प्रदेश

High power management: बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक, हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी में लिए गए कई अहम फैसले, VIP पास को खत्म कर श्रद्धालुओं को दी जाएगी सुविधाएं

High power management: बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक

मथुरा के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर को लेकर हाई पावर मैनेजमेंट(High power management) कमेटी की चौथी बैठक गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। यह बैठक कमेटी(High power management) के अध्यक्ष और इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। करीब दो घंटे तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक(High power management) में मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुधारों को लेकर कुल 16 बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनमें से 9 बिंदुओं पर निर्णायक सहमति बनी।

बैठक(High power management) का सबसे प्रमुख फैसला मंदिर में दर्शन के लिए जारी होने वाली वीआईपी पर्चियों को बंद करने का रहा। इसके साथ ही वीआईपी गैलरी को भी हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा और दर्शन की पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसएसपी को तीन दिन के भीतर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक(High power management) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाइन लगाकर दर्शन कराने की प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा गार्डों की भी तैनाती सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में तैनात निजी सुरक्षा को हटाकर अच्छी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के अलावा रिटायर्ड सैनिकों की सिक्योरिटी सेवा लेने पर सहमति बनी है। सुरक्षा कर्मियों को उनके निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहने के निर्देश भी दिए गए हैं और अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसएसपी को दिए गए हैं।

मंदिर परिसर और भवन की मजबूती और संरचनात्मक स्थिति का आकलन करने के लिए आईआईटी रुड़की से आंतरिक स्ट्रक्चर सर्वे और ऑडिट कराने पर भी विचार किया गया। इसके साथ ही मंदिर की चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा 15 दिन के भीतर समिति के सामने प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 2013 से 2016 तक के समय की विशेष ऑडिट कराने का भी निर्णय हुआ है।

बैठक(High power management) में बांके बिहारी जी के दर्शन की लाइव स्ट्रीमिंग करने पर भी सभी सदस्यों की सहमति बनी। इससे उन श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा जो मंदिर नहीं पहुंच पाते हैं, लेकिन ऑनलाइन माध्यम से दर्शन कर सकेंगे। लगातार लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

मंदिर दर्शन के समय में भी बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। गर्मियों में सुबह 7 बजे से 7:15 तक आरती होगी, इसके बाद दोपहर 12:30 तक दर्शन की सुविधा रहेगी और फिर 12:45 तक आरती होगी। शाम को मंदिर 4:15 बजे से 9:30 बजे तक खुलेगा और 9:30 से 9:45 तक आरती होगी। सर्दियों में यह समय थोड़ा बदलकर सुबह 8 बजे से 8:15 तक आरती, दोपहर 1:30 बजे तक दर्शन और फिर 1:45 तक आरती तय की गई है। शाम के समय दर्शन 4 बजे से 9 बजे तक होंगे और 9:15 तक आरती संपन्न कराई जाएगी।

बैठक(High power management) में गर्भगृह के पास मौजूद बंद कमरे को खोलने के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है। इस समिति में एक ऑडिटर, एक सिविल जज, एसीएम वृंदावन, सीओ वृंदावन और गोस्वामी समाज से एक प्रतिनिधि सदस्य होंगे। यह समिति उस बंद कमरे को अपने सामने खुलवाएगी और पूरे कार्य की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके बाद उस कमरे की इन्वेंटरी तैयार की जाएगी और सभी सदस्य उस पर हस्ताक्षर कर रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। माना जाता है कि इस कमरे में बांके बिहारी जी का खजाना रखा गया है, जो वर्षों से नहीं खुला है।

बैठक(High power management) में मंदिर परिसर में 375 वर्ग गज में अधूरे निर्माण कार्यों में हुई अनियमितताओं की जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही 4.74 एकड़ जमीन खरीदने की योजना को लेकर प्रॉपर्टी मालिकों से बातचीत के लिए एक उप-समिति बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में सुविधाओं और विकास के लिए दिए जाने वाले दान के प्रबंधन और पारदर्शिता को लेकर भी चर्चा की गई।

कुल मिलाकर यह बैठक बांके बिहारी मंदिर के व्यवस्थापन, सुरक्षा, पारदर्शिता और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई अहम निर्णयों(High power management) के साथ समाप्त हुई, जिससे आने वाले समय में मंदिर की व्यवस्था और भी अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक होने की उम्मीद की जा रही है।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago