समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए तथा इसका प्रभावी प्रारूप तैयार करने की दिशा में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य श्री एमके राऊत, सदस्य श्री मोहन सिंह पवार, श्रीमती ज्योति रानी सिंह, समिति के सचिव श्री श्याम धावड़े तथा कमिश्नर श्री डोमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जगदलपुर और कोंडागांव जिले के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुखों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न आयोगों व निगमों के पदाधिकारियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों और उनके सामाजिक प्रभावों पर व्यापक मंथन किया। इस विमर्श के केंद्र में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषय-विवाह और तलाक, उत्तराधिकार एवं विरासत, भरण-पोषण और सहायता तथा लिव-इन संबंध शामिल रहे।

सम्पूर्ण कार्यवाही का विधिवत दस्तावेजीकरण, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी सुनिश्चित की गई, जिससे प्राप्त सभी सुझावों को राज्य स्तर पर तैयार होने वाले ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करने हेतु वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/  एवं ईमेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति अथवा संगठन नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित समिति कार्यालय के पते पर या डिजिटल माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक अपने विचार प्रेषित कर सकते हैं।

News Desk

Recent Posts

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि गिरधारी लाल साहू से विवाह करने से…

2 hours ago

शादी से पहले साहू के विवाहित होने की जानकारी नहीं थी: रेखा आर्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि गिरधारी लाल साहू से विवाह करने से…

2 hours ago

उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल बनेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, 19 अक्टूबर को लेंगे शपथ

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार, 19 अक्टूबर को पद एवं गोपनीयता…

2 hours ago

उत्तराखंड के लोक कलाकारों का मानदेय तीन गुना से अधिक बढ़ाने की तैयारी, 3000 रुपये प्रतिदिन मिल सकते हैं

उत्तराखंड में लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने वाले लोक कलाकारों के लिए…

2 hours ago

CRPF में 29 साल बाद लौटेंगी लांस नायक और नायक रैंक, जवानों को मिलेगा प्रमोशन का मौका

 नई दिल्ली केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में करीब 29 साल बाद लांस नायक और…

3 hours ago