राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। 14 अगस्त को सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी दिल्ली को छोड़कर पूरी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या बन गई है। गाजियाबाद का भी हाल ऐसा ही है। मौसम विभाग ने सुबह 6 बजे के करीब अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने अगल 3 घंटों के दौरान दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना जताई है। भयंकर बारिश से दिल्ली-NCR के लोगों को जाम की स्थिति से भी जूझना पड़ सकता है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…