जम्मू में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही

जम्मू में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार तीसरे दिन बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे है। आज यानि मंगलवार को डोडा में बादल फटने से भारी तबाही हुई। वहीं, इस आपदा से कई मकान तबाह हो गए। आसमानी आफत के चलते श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को रोक दिया गया है।

आपको बता दें कि, बादल फटने से डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में भारी तबाही हुई। हालांकि, गनीमत ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं, प्रभावित श्रेत्र में राहत और बचाव का काम तेजी से शूरू कर दिया गया है। वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात स्थगित कर दिया गया।

आपको बता दें कि, जम्मू की लगभग सभी नदियां और नाले खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब बह रहे हैं, जिससे शहर और अन्य स्थानों पर और कई निचले इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, रामबन जिले के चंदरकोट, केला मोड़ और बैटरी चश्मा में पहाड़ियों से पत्थर गिरने के बाद आज सुबह एहतियात के तौर पर 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया।

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में IMD का फिर से अलर्ट, जयपुर समेत आज 9 जिलों के स्कूल बंद

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है