ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले Head Coach गौतम गंभीर ने की प्रेस कॉन्फेंस
बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होगी। दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। वहीं, यह सीरीज WTC फाइनल में पहुंचने के लिए काफी अहम है और अगर भारतीय टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। वहीं गंभीर ने कई सवालों के जवाब दिया और इस दौरे के लिए टीम इंडिया की क्या रणनीति है इसके बारें में भी जानकारी दी।
रोहित शर्मा पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं ?
क्रिकेट फैंस के मन में सवाल है कि क्या रोहित शर्मा पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं इस पर हेड कोच गंभीर ने कहा कि, ”रोहित शर्मा के बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि वह उपलब्ध होंगे, सीरीज शुरू होने से पहले आपको सब कुछ पता चल जाएगा। रोहित शर्मा के उपलब्ध न होने पर केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन हमारे लिए ओपनिंग विकल्प हैं। मैं आपको प्लेइंग-11 के बारे में नहीं बता सकता, हम बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगे। बुमराह उप-कप्तान हैं इसलिए रोहित की अनुपस्थिति में वह निश्चित रूप से कप्तान होंगे।’
गौतम गंभीर ने आगे कहा, ‘केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं, वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, वह नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। यह अच्छी बात है, बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे विकल्प नहीं दे सकते हैं।’
रोहित और कोहली की फॉर्म को लेकर गौतम ने कहा कि,उनकी फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने अतीत में अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ अचीव किया है और वो भविष्य में भी ऐसा करेंगे। पिछली सीरीज में जो हुआ उसके बाद ड्रेसिंग रूम में काफी भूख है।’
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…