यूपी के शामली के कांधला क्षेत्र में 12वीं के छात्र की उसके ही चार साथियों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक का नाम अरशद है और वो इस्सोपुर टील का रहने वाला है। दरअसल, अरशद को उसके दोस्त विराट ने फोन कर समोसा खिलाने के बहाने बुलाया था।

बता दें कि, इस्सोपुर-बोहड्डा मार्ग पर अरशद के आने का इंतजार कर रहे उसके दोस्तों ने ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल अवस्था में ही अरशद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है और प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग को माना जा रहा है।
वहीं, इलाके में खबर फैलते ही हड़कंप मच गया और इस घटना की सूचना पाते ही मौके पर एएसपी और सीओ ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि अरशद के साथ पढ़ने वाले चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दें कि, गांव में चर्चा है कि यह हत्या किसी लड़की के विवाद को लेकर हुई है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और एक छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, मृतक की बहन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे सपा विधायक नाहिद हसन ने भी परिवार को सांत्वना दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
