SRH पर मिली जीत पर लगाया था गले और अब पंजाब से मिली हार पर लगाई फटकार !

पंजाब और लखनऊ के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने पंत की कप्तानी वाली लखनऊ को 8 विकेट से मात दी। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली इस हार के बाद वो अंकतालिक में छठे स्थान पर आ गई है तो वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है और अब वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है।

वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत भी इन दिनों खराब फार्म से जूझ रहे है। तीनों ही मुकाबलों में वो बल्लों से कुछ खास नहीं कर पाए है। बता दें कि, पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद एलएसजी के सह-मालिक संजीव गोयनका भी ऋषभ पंत से भी बातचीत करते हुए नजर आए। वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि पिछले सीजन केएल राहुल की तरह ऋषभ पंत की भी क्लास लगते दिखी। फैंस इस पर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत?

पंजाब किंग्स के हाथों मिला हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि, ‘यह (टोटल) पर्याप्त नहीं था, हम 20-25 रन पीछे रह गए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। अभी हम अपने घरेलू मैदान की परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं। जब आप शुरुआती विकेट खो देते हैं तो बड़ा स्कोर बनाना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन प्रत्येक खिलाड़ी खेल को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. विकेट थोड़ा धीमा था। गेंद रुककर आ रही थी, हमें इस खेल से सीखना है और आगे बढ़ना है। बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं, ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।’

आपको बता दें कि, यह मुकाबाला आईपीएल 2025 के दो सबसे महंगे खिलाड़ियों के बीच था। एक तरफ जहां अय्यर की पंजाब किंग्स थी तो दूसरी तरफ 27 करोड़ में लखनऊ ने ऋषभ पंत को खरीदा था और उन्हें टीम का कप्तान बनाया।

पहले लगाया था गले और अब फटकार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ वापसी की। इसके बाद वह पंत को गले लगाते दिख थे, लेकिन मंगलवार को पंजाब के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बातचीत के दौरान एलएसजी के सह-मालिक पंत पर उंगली उठाते हुए भी दिखाई दिए। गोयनका और पंत के बीच हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:

FARIDABAD NEWS: झील में नहाते समय युवक की मौत, दोस्त नहीं बचा पाए जान

admin

Recent Posts

लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा किस प्रधानमंत्री ने फहराया? जानें नेहरू, इंदिरा और मोदी का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार लाल…

6 hours ago

सागर में एयरपोर्ट का रास्ता साफ! केंद्र की हरी झंडी, जल्द दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे यात्री

सागर  आखिरकार सागर की उम्मीदें आसमान में उड़ान भरती नजर आ रही हैं. पिछले कई…

6 hours ago

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 34 हजार से ज्यादा घरों को स्थाई रोशनी की सौगात : ऊर्जा मंत्री तोमर

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में 34 हजार से ज्यादा घरों को स्थाई रोशनी…

6 hours ago

17 लाख जमा, 24 साल बाद भी सीवेज लाइन गायब! भोपाल नगर निगम पर NGT सख्त

भोपाल  बागमुगलिया की प्रियदर्शिनी कालोनी सहित आसपास की कालोनियों में सीवेज की समस्या को लेकर…

6 hours ago

Vande Mataram के संगीत का रोचक इतिहास, जानें कैसे बनी देशभक्ति की अमर धुन

वंदे मातरम् के संगीत का इतिहास भोपाल  आज देश जब वंदेमातरम् की 150वी जयंती मना…

6 hours ago

पचमढ़ी नहीं, अब तामिया भी बनेगा फेवरेट! पहाड़, बारिश और रोमांच के बीच ऐसे प्लान करें परफेक्ट वीकेंड

छिन्दवाड़ा   मानसून की फुहार के बीच लॉन्ग वीकेंड प्लान कर रहे हैं तो तामिया एक…

6 hours ago