नई दिल्ली
तमिलनाडु के पूर्व कप्तान बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके साथ ही उनके 15 साल का करियर समाप्त हो गया। उन्होंने इस दौरान अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और कुल 102 प्रथम श्रेणी के मैच खेले। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह 2024-25 सत्र में पेशेवर क्रिकेट के तौर पर केरल चले गए। बाबा अपराजित के जुड़वा भाई बाबा इंद्रजीत भी क्रिकेटर हैं।
बाबा अपराजित के नाम 20 शतक दर्ज
बाबा अपराजित ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर संन्यास के बारे में जानकारी दी। कोचिंग में अपना करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वह तमिल भाषा में क्रिकेट कमेंट्री भी करते हैं। अपराजित ने सभी प्रारूपों में 20 शतक लगाए। वह तमिलनाडु की तीन खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे। इनमें 2017-18 में विजय हजारे ट्रॉफी तथा 2020-21 और 2021-22 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली टीम शामिल हैं।
बाबा अपराजित का करियर
फॉर्मेट मैच रन हाईएस्ट बैटिंग औसत शतक विकेट बेस्ट स्पेल बॉलिंग औसत
फर्स्ट क्लास 102 5199 212 39.68 12 75 5/86 41.66
लिस्ट ए 114 4278 137 45.03 8 83 5/15 28.28
टी20 63 1147 67 27.3 0 17 2/9 21.41
अंडर-19 विश्व कप 2012 में किया था दमदार प्रदर्शन
भारत की अंडर-19 विश्व कप 2012 में जीत के दौरान वे पहली बार सुर्खियों में आए, जहां उन्होंने 171 रन बनाए और अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से पांच विकेट लिए। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्हें 2015 में भारत ए की टीम में भी चुना गया था। वह चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का आईपीएल में हिस्सा रहे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।
रायपुर: नेतृत्व की सार्थकता इस बात में निहित है कि सामान्य जन की पीड़ा को…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज संविधान दिवस के अवसर पर…
हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर के पास गुरुवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी…
उत्तरकाशी के गाजना क्षेत्र में स्थित प्राचीन नालेश्वर महादेव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के…
संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन विभाग को…
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने सरकार के पांच साल के कार्यकाल…