WhatsApp Image 2025 02 04 at 4.56.45 PM

हरियाणा में आगामी निकाय चुनावों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें 2 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानसेर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के चुनाव होंगे।

चुनावों के प्रकार:

  1. नगर निगम चुनाव: फरीदाबाद, मानेसर, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक, करनाल, हिसार और यमुनानगर में मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव होंगे।
  2. मेयर उपचुनाव: अंबाला और सोनीपत में केवल मेयर पद के लिए उपचुनाव होगा।
  3. नगर परिषद चुनाव: पटौदी, थानेसर, अंबाला और सिरसा में नगर परिषद चुनाव होंगे।
  4. नगर पालिका चुनाव: प्रदेश की 21 नगर पालिकाओं में भी चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम:

  • नामांकन दाखिल करने की तिथि: 11 से 17 फरवरी (पानीपत को छोड़कर)
  • मतदान की तिथि: 2 मार्च 2025
  • नतीजे: 12 मार्च 2025

राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। सभी जिलों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।

हिसार में 2.68 लाख मतदाता करेंगे वोटिंग
हिसार नगर निगम चुनाव में करीब 2.68 लाख मतदाता शहर की सरकार का चुनाव करेंगे। चुनाव के लिए 20 वार्डों में 238 बूथ बनाए गए हैं, और इस बार मेयर पद ओपन रहेगा। पिछले कार्यकाल में भी यह पद ओपन था और गौतम सरदाना ने इसे जीता था। इस बार कई नए चेहरे चुनावी मैदान में होंगे और वार्ड आरक्षण में बदलाव हुआ है।

आरक्षित वार्ड का विवरण:

  • एससी: 16 व 18
  • एससी महिला: 9
  • बीसी ए: 20
  • बीसी ए महिला: 3
  • बीसी बी महिला: 15
  • सामान्य वर्ग महिला: 1, 6, 10, 14
  • ओपन वार्ड: 2, 4, 5, 7, 8, 11, 12, 13, 17, 19

By admin