दिल्ली

एक्शन मोड में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, मानसून को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के बाद BJP ने विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों और विधायकों के साथ अहम बैठक की थी, जिसमे उन्होंने निर्माणधीन कार्यों की समय समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए थे और हरियाणा सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक अपने अपने इलाकों में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे है इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में अलग अलग विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, बैठक में फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह यादव, पुलिस कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बैठक में फरीदाबाद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की,,साथ ही मानसून को लेकर एक्शन प्लान पर चर्चा की. ताकि आने वाले समय में लोगों को दिक्कत परेशानी ना हो और जलभराव की स्थिति पैदा ना कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि- जल भराव की स्थिति से जल्द निपटने के लिए प्लान तैयार किया जाए, ताकि पिछले साल जैसा हालात फरीदाबाद में ना हो.. साथ ही उन्होंने कहा कि.. लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जिसकी भी गलती होगी उसकी जवाबदेही तय की जाएगी..
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिल्ली पंजाब के जल संकट को लेकर भी प्रतिक्रिया दी, विपुल गोयल ने कहा कि पानी पर पंजाब सरकार राजनीति ना करे, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जल संकट का हल मिलकर तय करना चाहिए साथ ही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पंजाब सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार राजनीति कर रही है तो देश की जनता सब देख रही है जो दिल्ली में हुआ वो पंजाब में भी होगा जनता इनको माफ नहीं करेगी
बहरहाल बोल सकते है जब से विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार में फिर से मंत्री पद संभाला है वो लगातार एक्शन में है चाहे अधिकारियों के साथ निर्माधीन कार्य की समीक्षा करने की बात हो या फिर जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें सुनकर मौके पर समाधान करने की बात हो, वो लगातार जनता के काम कर रहे है और अब मानसून को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने मानसून से निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया ताकि भविष्य में फरीदाबाद में जलभराव की समस्या से निपटा जा सके

ये भी पढ़ें:

LoC पर 9वीं बार पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर उल्लंघन, भारत ने दिया कड़ा जवाब

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago