HARYANA: CM नायब सिंह सैनी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकातHARYANA: CM नायब सिंह सैनी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात

HARYANA: CM नायब सिंह सैनी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली दौर पर हैं। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। सीएम सैनी ने दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम को बधाई दी। करीब आधा घंटे हुई इस मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली वासियों को भी केंद्र की हर योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के साथ मिलकर चलने से दिल्ली के कार्यों की गति दोगुनी होगी

वहीं, बैठक के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि, प्रधानमंत्री ने हरियाणा में चल रही केंद्रीय येाजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली है। इस मीटिंग में हरियाणा में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा सीएम से अपडेट लिया

हरियाणा के विकास की समीक्षा
हरियाणा के विकास की समीक्षा

हरियाणा के विकास को लेकर की समीक्षा

 

सीएम सैनी ने बताया हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। इसके साथ ही हरियाणा में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट ली। इसके अलावा केंद्रीय योजनाओं की क्रियान्वयन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति रिपोर्ट ली है।

 

भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई
भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई

प्रदेश के भविष्य की योजनाओं पर भी हुई चर्चा 

हरियाणा सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ भविष्य में केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा के सतत विकास और विकसित भारत 2047 के संकल्प में हरियाणा की भागीदारी पर भी चर्चा हुई। आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अपडेट लिया। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा को और भी विकसित बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

By Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।