हरियाणा निकाय चुनाव: BJP के सिर सजा ‘ताज’! देखिए पूरी लिस्ट

हरियाणा में निकाय चुनाव के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका और रेवाड़ी नगर परिषद के नतीजे आ गए हैं और बीजेपी ने तीनों नगर निगम में जीत हासिल कर ली है। सोनीपत में राजीव जैन, अंबाला में अक्षिता सैनी और पंचकूला नगर निगम में श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की।

पंचकूला में कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने EVM में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते उन्होंने कहा कि, स्ट्रॉन्ग रूम में चोर दरवाजे बनाए हुए थे और अंदर मशीनों की सील टूटी हुई थी.. अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया इसे लेकर हंगामा भी हुआ इसी वजह से साढ़े तीन बजे तक यहां काउंटिंग चली।

उधर, उकलाना नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित रीमा सोनी चेयरपर्सन का चुनाव जीत गई हैं… पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गढ़ सांपला नगर पालिका में भाजपा के प्रवीण कोच ने चेयरमैन का चुनाव जीता… इसी तरह, धारूहेड़ा नगर पालिका में भाजपा उम्मीदवार अजय जांगड़ा चेयरमैन बने… रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की विनीता पीपल चेयरपर्सन का चुनाव जीत गईं….

उधर, निकाय चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि, हरियाणा निकाय चुनाव में जनता ने दिल खोल कर बीजेपी को वोट किया है…. और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि अब कोई भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भरोसा नहीं करता…. वहीं, बीजेपी की इस प्रचंड जीत पर बीजेपी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ये जीत विकास, सुशासन और संगठन की मजबूती की जीत है…

बात करें, पंचकूला नगर निगम चुनाव की तो यहां भाजपा के श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की… उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 36252 वोट से हराया… काउंटिंग में सबसे ज्यादा समय इसी सीट पर लगा… यहां 17 सीटों पर बीजेपी, 1 पर कांग्रेस और 2 निर्दलीय को जीत मिली।

सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा के राजीव जैन ने 78035 वोट हासिल करके मेयर सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस के कमल दीवान 54788 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे… इनेलो के आनंद कुमार को 5210 वोट मिले… नोटा को 1606 वोट मिले…. अंबाला नगर निगम में भाजपा की मेयर उम्मीदवार अक्षिता सैनी ने 52 हजार 794 वोट हासिल करके जीत दर्ज की… उन्होंने कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21 हजार 358 वोटों के अंतर से हराया…जबकि 1691 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना…

धारूहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को 7 राउंड की गिनती में 9392 वोट मिले… दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार बाबू लाल लांबा रहे, जिन्हें 3156 वोट मिले… जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी राज तीसरे नंबर पर रहीं, जिन्हें केवल 1817 वोट मिले… चेयरमैन पद के लिए यहां कुल 5 उम्मीदवार थे, जिनमें से 90 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।

सांपला नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रवीन ने 4391 वोट हासिल करके जीत दर्ज की… निर्दलीय उम्मीदवार अंकित सिंह 3704 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे…
उकलाना नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार रीमा सोनी ने 7078 वोट हासिल करके जीत दर्ज की…. भाजपा की निकिता गोयल 4272 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं… जबकि 62 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना….

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा की विनीता पिपल ने 44521 वोट हासिल करके जीत दर्ज की… उन्होंने कांग्रेस की नेहारिका को 21455 वोटों के अंतर से हराया… नेहारिका को 23066 वोट मिले…. जबकि नोटा को 1049 वोट मिले….
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने जहां शानदार प्रदर्शन किया है, तो वहीं कांग्रेस बुरी तरह हारती हुई नजर आई… कांग्रेस तीनों निगमों के मेयर चुनाव में बीजेपी को टक्कर भी नहीं दे पाई… ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि, हरियाणा कांग्रेस को अपने खराब प्रदर्शन पर गहरा चिंतन करना पड़ेगा…..

By admin