HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2 लाख 23 हजार 658.17 करोड़ का बजट पेश किया… ये उनका दूसरा बजट है…जोकि पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत ज्यादा है….सीएम सैनी ने बजट भाषण की शुरुआत गुरु नानक देव जी के सिद्धांत, ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से…. की…केसरिया पगड़ी पहने हुए CM सैनी ने सदन में 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा…. बजट में बड़ी चीजों की बात करें तो महिलाओं को छूट की रही…. महिलाओं को अब अपने नाम पर गाड़ी खरीदने पर टैक्स में 1% की छूट मिलेगी…
हरियाणा बजट 2026 में 12 बड़ी घोषणाएं
बिजली आपूर्ति के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनेगा, 7.12 लाख उपभोक्ता जुड़ेंगे।
हर ग्रामसभा में 6 नए काम होंगे, श्रम समितियों को ₹4 हजार करोड़ के काम देने का लक्ष्य।
सरकारी भवन, शिक्षण संस्थान और पंजीकृत गौशालाएं सौर ऊर्जा से चलेंगी।
10 शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹500 करोड़ का ‘सक्षम‘ फंड मिलेगा।
हर विधानसभा में आदर्श परीक्षा केंद्र बनेगा, 25 दिसंबर 2026 तक कुरुक्षेत्र से शुरुआत होगी।
100 करोड़ रुपए से हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएस फंड बनेगा।
2026-27 में 3 लाख लड़कियों (14 वर्षीय) का HPV टीकाकरण होगा।
मई 2026 में AI इनोवेशन चैलेंज, 1 नवंबर 2026 से मॉडल लागू होगा।
मेक इन हरियाणा में रोजगार सब्सिडी एक साल में 1 लाख रुपए प्रति कर्मचारी होगी।
2026-27 में अन-ट्रेन्ड श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ेगी।
यमुना प्रदूषण खत्म करने को CM की अध्यक्षता में नया मिशन शुरू होगा।
19 दिसंबर 2025 को 23वां जिला बना हांसी, मॉडल जिले के रूप में विकसित होगा।
हरियाणा बजट 2026: किस विभाग को कितना बजट ?
विभाग बजट
शिक्षा और खेल 23603.69 करोड़
सामाजिक न्याय सशक्तिकरण 17250.72 करोड़
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण 14007.28 करोड़
गृह, नागरिक सुरक्षा और जेल 8475.01 करोड़
कृषि 8319.77 करोड़
ऊर्जा 6868 करोड़
महिला एवं बाल विकास 2263.29 करोड़
सहकारिता 1970 करोड़
युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता विभाग 1512.21 करोड़
पर्यावरण, वन और वन्यजीव और जलवायु परिवर्तन 741.55 करोड़
इसके अलावा, लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा भी बढ़ाया गया…. 25 सितंबर 2026 से 1 लाख 80 हजार रुपए आय वाली महिलाओं का इसका लाभ मिलेगा… अभी 1 लाख 40 हजार रुपए तक कमाने वाली 9 लाख 22 हजार महिलाओं को 2100 रुपए मिल रहे हैं…. अब इस योजना से 6 लाख लाभार्थी और शामिल होंगी….
वहीं, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है… अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी… प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे… नए जिले हांसी को मॉडर्न मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाएगा…
हरियाणा रोडवेज धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर जैसे तीर्थ स्थलों के लिए 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा… स्टूडेंट्स के लिए यातायात को बेहतर बनाने के लिए 1 हजार नई बसें खरीदी जाएंगी…. अभी 12 शहरों में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रही हैं, अब ये सेवा बाकी जिला मुख्यालयों में भी शुरू की जाएगी।
इसके अलावा सीएम सैनी ने कहा कि, HSSC के परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा…. महिला यात्रियों और छात्राओं के लिए 273 विशेष बसें हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी…. मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत गरीब परिवारों को शिरडी, माता वैष्णो देवी और अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल की फ्री यात्राएं करवाई जाएंगी… सड़क सुरक्षा और यातायात को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा…
हर सरकारी स्कूल में बेहतर डेस्क, कंप्यूटर लैब और खेल के मैदान बनाए जाएंगे…. ‘वीर बाल मेमोरियल इनिशिएटिव’ योजना के तहत दुर्घटना में किसी छात्र की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 5 लाख रुपए और विकलांग होने पर 3 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी… इस योजना के लिए 6 करोड़ का बजट रखा गया है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनाए जाएंगे और खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोच रखे जाएंगे… युवाओं को रोजगार के लिए ट्रेनिंग देने के लिए मोबाइल स्किल लैब स्थापित की जाएंगी। गरीब परिवारों के युवाओं को अप्रेंटिसशिप के दौरान स्कॉलरशिप के अलावा हर महीने 1,500 रुपए की मदद दी जाएगी… महिलाओं को वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी और इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए 10 लाख रुपए तक का ब्याज-मुक्त लोन मिलेगा….
वहीं, गांवों में पंचायत की कुछ जमीन पर ऑर्गेनिक खेती की जाएगी, जिसमें खाद और कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल नहीं होगा…. जिन पंचायतों में 1000 से ज्यादा लोग रहते हैं, वहां गलियों को पक्का करने का काम पूरा कर लिया जाएगा… विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण योजना के तहत, सरकार हर गांव के परिवार को साल में कम से कम 125 दिन का काम देगी, जिसके लिए ₹810 करोड़ का बजट रखा गया है।
शहरों की बात करें तो यहां पानी और सीवर के बिलों पर जो ₹140 करोड़ का ज्यादा चार्ज लगा है, उसे सरकार माफ कर देगी… अगर किसी ने 31 मार्च 2025 तक प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा है, तो उसे ब्याज नहीं देना होगा। फरीदाबाद क्षेत्र को ग्लोबल शोकेस के रूप में विकसित किया जाएगा। पिंजौर में हेलीकॉप्टर उतरने के लिए एक नया हेलीपोर्ट बनेगा। करनाल में 800 एकड़ जमीन पर एक नया ग्रीन फिल्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी है, जो 2026-27 तक पूरा हो जाएगा।
हिसार में हवाई जहाजों से सामान भेजने और लाने का कार्गो टर्मिनल भी बनेगा। पानीपत में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के सहयोग से एक विदेशी भाषा प्रशिक्षण योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत 3 लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता दी जाएगी, ताकि वे विदेश में नौकरी के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने वैध रूट से विदेश में गए युवाओं की अकाल मौत होने पर उनके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक कल्याण कोष गठित करने की भी घोषणा की है। इन पहलों का उद्देश्य युवाओं को विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना और विदेश में अप्रत्याशित घटनाओं का सामना करने वाले परिवारों को सहायता प्रदान करना है।
