Haryana Board Paper Leak: 12वीं के बाद 10वीं बोर्ड का भी पेपर हुआ लीक, इन जिलों से पकड़ गए कई नकलची

हरियाणा में शिक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे है। एक के बाद एक पेपर लीक के मामले प्रदेश से सामने आ रहे है। पहले गुरुवार को राज्य में 12वीं के अग्रेजी का पेपर लीक होता है और उसके बाद शुक्रवार को 10वीं का गणित का भी पेपर लीक हो जाता है। वहीं, पलवल और नूहं में नकलचियों का ठिकाना दिख रहा है। नूंह में पेपर लीक की साजिश को लेकर दो सुपरवाइजर-दो परीक्षार्थी समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज हुआ है, जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

बता दें कि, पलवल से 7 नकलची भी पकड़े गए है। पेपर लीक की घटनाओं से शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल भी खड़े हो गए है। गुरुवार को 12वीं के अग्रेजी का पेपर टपकन गांव के सेंटर से लीक हुआ था और इसके बाद शुक्रवार को पुन्हाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं कक्षा के गणित विषय का पेपर लीक हो गया।

आपको बता दें कि, 10वीं पेपर लीक की सूचना मिलते ही फरीदाबाद से संचालित कंट्रोल रूम से एसटीएफ और उप-मंडल क्वेश्चन पेपर फ्लाइंग स्कवायड की टीम पुन्हाना के एग्जाम सेंटर पहुंची, जांच में सामने आया कि पेपर लीक में दो छात्रों की मिलीभगत भी पाई गई। वहीं, टीम ने सेंटर इंचार्ज को दो परीक्षार्थियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए और साथ ही संबंधित पर्यवेक्षक को लापरवाही बरतने को लेकर एग्जान ड्यूटी से हटा दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजीत सिंह ने कहा कि 12वीं अंग्रेजी पेपर लीक मामले में पुलिस कार्रवाई हो चुकी है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दसवीं के गणित पेपर लीक को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद ही इस मामले में पूरी जानकारी सामने आएगी।

ये भी पढ़ें:

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में AI के साथ उतरेगा राजद

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

7 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

7 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

7 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

10 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

11 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

11 hours ago