उत्तर प्रदेश

Hardoi: पेट्रोल पंप पर विवाद में आया नया ट्विस्ट, रिवॉल्वर तानने वाली लड़की अरीबा को सम्मान, कांग्रेस ने अरीबा को दिया ‘रानी लक्ष्मीबाई सम्मान’, AIMIM के पदाधिकारियों ने भी अरीबा को दिया सम्मान, जबकि सुभासपा ने इसे बताया कानून का अपमान

Hardoi: पेट्रोल पंप पर विवाद में आया नया ट्विस्ट

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर आपने भी जरूर देखा होगा… जिसमें एक युवती पेट्रोल पंप कर्मी पर रिवॉल्वर ताने नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रही युवती का नाम अरीबा है, जो अपने परिवार के साथ पेट्रोल पंप पर आई थी। अब इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए अरीबा को ‘रानी लक्ष्मीबाई सम्मान’ से सम्मानित किया है।

घटना बिलग्राम कस्बे से दो किलोमीटर दूर सांडी रोड पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप की बताई जा रही है.. जहां जब अरीबा अपने परिवार के साथ पेट्रोल भरवाने पहुंची, तब पेट्रोल पंप कर्मी ने CNG भरने से पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी को गाड़ी से बाहर आने को कहा। जिसको लेकर लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। और इस बहस के दौरान अरीबा ने अपने पास मौजूद रिवॉल्वर निकालकर पेट्रोल पंप कर्मी के सीने से सटा दी और धमकी दी कि “इतनी गोली मारेंगे कि, पहचान भी नहीं होगी।” ये पूरा घटनाक्रम किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो के बाद अरीबा ने सफाई दी कि, पंप कर्मी ने उनके बुजुर्ग पिता के साथ बदतमीजी की थी, जिससे वो आक्रोशित हो गईं। हालांकि, बाद में अरीबा ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। वहीं, पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि, उन्होंने सिर्फ सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी को गाड़ी से बाहर निकलने को कहा था।

इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी ने अरीबा के समर्थन में खुलकर सामने आकर इसे महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया है। हरदोई के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे अपनी टीम के साथ अरीबा के शाहाबाद स्थित घर पहुंचे और उन्हें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर भेंट कर ‘रानी लक्ष्मीबाई सम्मान’ से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “अरीबा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ को साकार कर दिखाया है।”

कांग्रेस नेता विक्रम पांडे ने बताया कि, जल्द ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी अरीबा से मुलाकात करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर जरूरत पड़ी तो ये मामला संसद में भी उठाया जाएगा और सड़क पर भी इस मुद्दे पर संघर्ष किया जाएगा।

वहीं, AIMIM हरदोई के पदाधिकारियों ने भी अरीबा खान को सम्मानित किया… तो वहीं, सुभासपा ने इसे कानून का अपमान करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने सवाल उठाते हुए कहा कि, FIR दर्ज अपराधी का सम्मान कैसे हो सकता है।

जबकि, पेट्रोल पंप कर्मी की शिकायत पर अरीबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। आपको बता दे कि, अरीबा अभी छात्रा हैं और हाल ही में उन्होंने NEET परीक्षा दी है। उनके पिता अहसान ने कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देते हुए कहा कि बेटी ने आत्मसम्मान की रक्षा की, लेकिन वो नहीं चाहते थे कि मामला इस हद तक पहुंचे।
ये मामला अब कानून, समाज और राजनीति के जटिल ताने-बाने में उलझ गया है, जहां सवाल ये उठता है कि क्या आत्मसम्मान की रक्षा के नाम पर कानून हाथ में लेना सही है, या फिर ये महज एक राजनीतिक अवसर बन गया है?

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

9 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

10 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago