हनुमान जन्मोत्सव

पूरे देश में आज यानि 12 अप्रैल को श्री राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। बजरंगबली महाराज को भक्ति, शक्ति और सेवा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से मनुष्य को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, हनुमान जी अष्ट सिद्धियो और नौ निधियों के दाता है।

आपको बता दें कि, यह पावन पर्व हर साल चैत्र मास (महीने) की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष हनुमान जी का जन्म 12 अप्रैल यानी आज सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर हो चुकी है और इस तिथि का समापन 13 अप्रैल यानी कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा।

हनुमान जन्मोत्सव पर आज पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। वहीं, इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। बता दें कि, इस अवधि में आप किसी शुभ कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनकी पूजा करने से भय, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों का नाश होता है। इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, और हनुमान अष्टक का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है।

पूजा विधि

मारुति नंदन की आराधना करने से भक्तों के सभी दुख-तकलीफ दूर हो जाते हैं। सुबह उठकर स्नान कर लाल या पीले रंग के वस्त्र पहने. इसके बाद हनुमान जी को सिंदूर, लाल रंग के फूल, तुलसी दल, चोला और बूंदी के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें। उसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान अष्टक का पाठ करें। इस दिन अखंड रामायण का पाठ भी शुभ माना जाता है। अंत में पूजा में हुई गलतियों के लिए माफी मांगे। कई भक्त जन इस अवसर पर व्रत भी रखते हैं।

ये भी पढ़ें:

12 अप्रैल का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा शनिवार , किन राशियों का कैसा रहेगा भविष्य ?

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है