GST REFORM 2.0: CM योगी ने GST सुधारों को लेकर किया सीधा संवादGST REFORM 2.0: CM योगी ने GST सुधारों को लेकर किया सीधा संवाद

GST REFORM 2.0: CM योगी ने GST सुधारों को लेकर किया सीधा संवाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखपुर की सड़कों पर पदयात्रा कर व्यापारियों और आम जनता से जीएसटी (GST REFORM 2.0) सुधारों को लेकर सीधा संवाद किया। करीब एक घंटे की इस पदयात्रा में सीएम योगी ने कई प्रतिष्ठानों का दौरा किया और खुद दुकानों में जाकर पूछताछ की कि क्या केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई जीएसटी (GST REFORM 2.0)दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है या नहीं।

इस दौरान उनके साथ गोरखपुर सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे, जिन्होंने जगह-जगह पर ‘घटी जीएसटी (GST REFORM 2.0) मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के नारे लगाकर लोगों में उत्साह भर दिया।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा दी गई जीएसटी (GST REFORM 2.0) राहत को उपहार के रूप में ग्राहकों तक अवश्य पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ये केवल टैक्स कटौती नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को मजबूत करने का एक प्रयास है। मुख्यमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए दुकानों और प्रतिष्ठानों पर ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ के स्टिकर लगाने की भी अपील की।

सीएम योगी की यह यात्रा सिटी कार्ट मॉल से शुरू हुई, जहां उन्होंने दुकानदारों से जीएसटी दरों के क्रियान्वयन की जानकारी ली। एक स्टोर में उन्होंने एक बॉडी लोशन उठाकर पूछा कि इस पर कितनी छूट मिल रही है। स्टाफ ने जानकारी दी कि इस पर अब 2.5 प्रतिशत जीएसटी है। इस पर सीएम योगी ने कहा कि यह जीएसटी (GST REFORM 2.0) में अब तक का सबसे बड़ा सुधार है। उन्होंने बताया कि कई उत्पादों की दरों को घटाकर 5 प्रतिशत और शून्य कर दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को फायदा मिलेगा।

सीएम योगी ने बताया कि किसानों के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और उत्पादों पर भी जीएसटी (GST REFORM 2.0) दर को घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे खेती-किसानी को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

सीएम योगी की पदयात्रा का अगला पड़ाव था स्टाइल बाजार, जहां उन्होंने खुद स्टिकर चस्पा कर जीएसटी रेट में कमी की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि कपड़ों पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटकर अब 5 प्रतिशत कर दी गई है। इस पर सीएम योगी ने कहा कि इससे आपके व्यापार को मजबूती मिलेगी और ग्राहकों को सस्ते दामों पर सामान मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल का सीधा लाभ जनता को मिलेगा, और व्यापारी इसे अवसर में बदल सकते हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री न्यू स्वीट्स पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने बिहारी लाल और जतिन लाल से बातचीत की। दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने पहले ही कम हुई दरों का लाभ ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस सकारात्मक कदम के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यही सरकार की नीतियों का उद्देश्य है—सीधा फायदा आम जन को मिलना चाहिए

मुख्यमंत्री की पदयात्रा गीता होलसेल मार्ट पर भी पहुंची, जहां उन्होंने संचालक शम्भू शाह से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को खुद जीएसटी (GST REFORM 2.0) दरों में आई कमी के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जागरूक उपभोक्ता और जवाबदेह व्यापारी मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे।

इसके बाद प्रेम मेडिकल्स पहुंचे मुख्यमंत्री ने दवाओं पर जीएसटी में आई कमी को लेकर जानकारी ली। दुकानदार विनय और आकाश प्रजापति ने उन्हें बताया कि अब जीवनरक्षक दवाओं पर जीएसटी (GST REFORM 2.0) जीरो हो गया है, जबकि अन्य जरूरी दवाओं पर टैक्स 5 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है। दुकानदारों ने बताया कि वे उसी दिन से इस दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को देना शुरू कर चुके हैं।

पदयात्रा के दौरान शहरवासियों और व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आमजन ने इस संवाद यात्रा को सरकार की एक संवेदनशील पहल बताया। व्यापारी और ग्राहक दोनों ही नई दरों से प्रसन्न नजर आए

सांसद रवि किशन, जो मुख्यमंत्री के साथ पदयात्रा में लगातार मौजूद रहे, ने जगह-जगह ‘घटी जीएसटी (GST REFORM 2.0) बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के नारे लगवाए, जिससे माहौल में उत्साह बना रहा।

स्टाइल बाजार के मेंटर राजेन्द्र खुराना, जो कोलकाता से आए थे, ने कहा कि महाराज जी (सीएम योगी) से मिलना उनका सपना था और आज वह सपना पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस आत्मीयता से संवाद किया, वह लंबे समय तक याद रहेगा।