WhatsApp Image 2024 04 09 at 6.32.58 PM

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण के मतदान से पहले राजस्थान में चुनावी प्रचार चरम पर हैं. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कई दौरे कर ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दे चुके हैं | मोदी के प्रति दीवानगी अब शादी के कार्ड पर भी नजर आ रही हैं. यही वजह है कि राजस्थान के रहने वाले एक परिवार ने पहले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में घर के एक सदस्य की शादी करने का निर्णय लिया और अब शादी तय होने के बाद कार्ड पर कुछ ऐसा लिखवाया जिसकी चर्चाएं खूब हो रही हैं.

जयपुर के माधोपुरा गांव में 23 अप्रैल को ‘हसमुख संग बीना’ की शादी होनी है, लेकिन उससे पहले उनका शादी का कार्ड चर्चाओं में हैं. कुडाया परिवार के इस स्नेह भरे निमंत्रण में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ का स्लोगन लिखा हैं.
यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा लिखा गया है. इसके अलावा भव्य अयोध्या रामलला मंदिर भी छपा है, जिसके जरिए मतदाताओं को जागरूक करने के साथ भाजपा को जिताने का अनूठा तरीका अपनाया है.

दूल्हे के भाई विनोद कुडाया ने बताया, उनका परिवार पीएम मोदी से इतना प्रभावित है कि काफी समय पहले एक निर्णय लिया था कि जब भी लोकसभा चुनाव होंगे, तब एक सदस्य की शादी जरूर करेंगे. अब जब मोदी राज में भव्य रामलला का मंदिर बन चुका है तो इसी के चलते शादी के कार्ड पर भव्य राममंदिर और अबकी बार 400 पार का नारा छपवाया हैं.
बता दें कि 19 अप्रैल को राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है और उसी दिन 19 अप्रैल को लग्न और प्रतिभोज भी होगा. फिर चार दिन बाद बीना के साथ हसमुख सात फेरे लेंगे. इससे पहले सैकड़ों शादी के कार्ड छपवाए गए हैं जिन्हें नाते-रिश्तेदारों में बांटा जा रहा है और भाजपा को वोट देने की अपील भी की जा रही हैं.

WhatsApp Image 2024 04 09 at 6.29.17 PM

By admin