जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी और यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बहुत कम भीड़ होने के समय पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी या टकराव की स्थिति न बने। इसके बाद सोनम वांगचुक को एंबुलेंस के जरिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई से पहले डॉक्टरों की एक टीम जंतर-मंतर पहुंची और सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य जांच की। डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है।
सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। इससे एंबुलेंस बिना किसी रुकावट के सीधे सफदरजंग अस्पताल पहुंच गई।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की गई। पुलिस के मुताबिक, यह फैसला केवल उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए और अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे ऑपरेशन में संयम बरता गया और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी गई।
दूसरी ओर, सोनम वांगचुक के सहयोगी अभिजीत दिपके ने आरोप लगाया कि उनकी गैरमौजूदगी में पुलिस ने वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए खुद अनशन पर बैठने का ऐलान किया है।
फिलहाल सोनम वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर आगे की स्थिति पर भी सभी की नजर बनी हुई है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को देखते हुए दिल्ली-NCR और मथुरा में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े…
दमाम से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने…
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन को दिल्ली…
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश और…
दोहा से बेंगलुरु जा रही IndiGo की फ्लाइट को गुरुवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते…
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP)…