राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘द प्राइम जिम’ का किया भव्य शुभारंभ
युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश – “फिट रहेगा युवा, तभी हिट रहेगा छत्तीसगढ़”
छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज बेमेतरा शहर के परशुराम चौक स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “द प्राइम जिम” का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने जिम का अवलोकन किया और संचालकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में शारीरिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक है। युवा नशे से दूर रहकर जिम और खेलों से जुड़ेंगे तो शरीर के साथ-साथ मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। स्वस्थ युवा ही स्वस्थ छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।
जिम संचालक द्वारा बताया गया कि इस जिम में युवाओं एवं महिलाओं के लिए आधुनिक कार्डियो, वेट ट्रेनिंग मशीनें, पर्सनल ट्रेनिंग एवं डाइट काउंसलिंग की विशेष सुविधा उपलब्ध है।
इस गरिमामय अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…
नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…
दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…
बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…
नई दिल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…
नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…