Categories: देश

सरकार की साइबर सिक्योरिटी वॉर्निंग! तुरंत ऑन करें MFA फीचर, वरना खतरे में पड़ सकते हैं आपके अकाउंट

 नई दिल्ली

आज के समय में डिजिटल सेफ्टी बहुत ही जरूरी है. भारतीयों की सेफ्टी के लिए सरकारी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने जरूरी जानकारी शेयर की है. एजेंसी ने सभी की यूजर्स को अपने सभी अकाउंट पर सिक्योरिटी के लिए डबल लेयर लगाने को कहा है। CERT-In के मुताबिक, यूजर्स अपने सभी अकाउंट पर मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) को इनेबल करने की सलाह दी है. जहां ये फीचर उपलब्ध है, वहां पर इसका जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। 

CERT-In ने यह एडवाइजरी ऐसे समय पर जारी है, जब एजेंसी अक्टूबर 2026 को नेशनल साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मंथन के रूप में मना रही है. इस साल की थीम 'साइबर हाइजीन की संस्कृति विकसित करें' पर है। 

CERT-In ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके साइबर सिक्योरिटी जागरूकता पोस्टर शेयर किया है. साथ ही MFA की अहमियत को बताया है और SMS के जरिए मिलने वाले वेरिफिकेशन कोड की जगह ऑथेंटिकेटर ऐप्स और हार्डवेयर सिक्योरिटी इस्तेमाल करने की सलाद दी गई है. अनजान ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से बचना चाहिए। 

सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स 
CERT-In के जागरुकता पोस्टर के मुताबिक, यूजर्स को उन जगह पर MFA को जरूर ऑन करना चाहिए, जहां वह सुविधा पहले से मौजूद है. इस प्रोसेस के तहत यूजर्स को पासवर्ड के अलावा ऑथेंटिकेशन का एक और स्टेप पूरा करना होता है. इससे अकाउंट डबल सिक्योरिटी लेयर में आ जाता है। 

CERT-In ने SMS के जरिए मिलने वाले कोड की जगह पर ऐसे ऑथेंटिकेटर ऐप्स का इस्तेमाल करने का सलाह दी है, जो असल में टाइम बेस्ड वन टाइम पासवर्ड जनरेट करते हैं. साथ ही सिक्योरिटी हार्डवेयर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  

अनजान नोटिफिकेशन को अप्रूव नहीं करना चाहिए 
CERT-In ने बताया है कि यूजर्स को अनजान MFA पुश नोटिफिकेशन से बचना चाहिए. साथ ही भूलकर भी ऐसे ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट को अप्रूव करने से बचना चाहिए. सिर्फ उन्हें ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट को मंजूरी दें, जिन्हें उन्होंने खुद शुरू किया है। 

CERT-In के पोस्टर में बताया है कि यूजर्स साइबर संबंधित घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए CERT-In पर रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए  incident@cert-in.org.in पर भी ईमेल कर सकते हैं। 

News Desk

Recent Posts

रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा प्लान, गवर्नर संजय मल्होत्रा बोले- हर जरूरी कदम उठाने को तैयार

नई दिल्ली भारतीय रुपये में उतार-चढ़ाव हो तो इसका असर सिर्फ शेयर बाजार या बड़े…

1 hour ago

सूरत में साड़ी उद्योग पर संकट, उत्पादन में भारी गिरावट से बढ़ेंगी कीमतें!

सूरत साड़ियों का समंदर कहे जाने वाले गुजरात के सूरत विश्व विख्यात है। यहां के…

2 hours ago

एलन मस्क का ट्रंप के लिए बड़ा दांव! अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में खर्च करेंगे हजारों करोड़ रुपये?

न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपबल्किन पार्टी को मिडटर्म…

2 hours ago

एलन मस्क का ट्रंप के लिए बड़ा दांव! अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में खर्च करेंगे हजारों करोड़ रुपये?

न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपबल्किन पार्टी को मिडटर्म…

2 hours ago

सरकार की साइबर सिक्योरिटी वॉर्निंग! तुरंत ऑन करें MFA फीचर, वरना खतरे में पड़ सकते हैं आपके अकाउंट

 नई दिल्ली आज के समय में डिजिटल सेफ्टी बहुत ही जरूरी है. भारतीयों की सेफ्टी…

2 hours ago

सिंधु जल संकट के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका, रबी सीजन में 22% पानी की कमी का अनुमान

 नई दिल्ली पाकिस्तान में खेती के लिए पानी की भारी कमी का अंदेशा जताया जा…

2 hours ago