हरियाणा में निकली सरकारी भर्ती

अगर आप सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे हो तो आपके पास एक शानदार मौका है। वेटरनरी सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और यह 19 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार HPSC की ऑफिसियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि, यह भर्ती हरियाणा के अलग-अलग सरकारी विभागों में वेटरनरी डॉक्टर (Veterinary Surgeon) के पदों पर नियुक्ति के लिए है। यह मौका उन उम्मीदवारों के लिए खास है जिन्होंने वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंड्री में पढ़ाई की है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

योग्यता:

उम्मीदवार के पास वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंड्री में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। हिंदी भाषा का सामान्य ज्ञान होना अनिवार्य है।

उम्र सीमा: 22 साल से 42 साल तक।

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी:
इस पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को महीने में ₹53,100 से ₹67,800 तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सरकार की अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

आवेदन शुल्क:

सामान्य पुरुष उम्मीदवार: ₹1000

सामान्य महिला उम्मीदवार: ₹250

SC/ST/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवार: ₹250

आवेदन कैसे करें:

HPSC की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

By admin