उत्तर प्रदेश

GORAKHPUR: गोरखपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नौ महीने की बच्ची को दरिंदे से बचाया, तिलकोत्सव समारोह से हुआ था अपहरण

GORAKHPUR: गोरखपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

आप अक्सर अपने छोटे बच्चों को लेकर शादी, पार्टी या किसी भी प्रोग्राम में जरूर जाते होंगे और वहां पर कई बार खुद इंजॉय करने के लिए बच्चों को किसी को जरूर सौंपते होंगे, लेकिन अगर मैं आपको कहूं कि, ये आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सही नहीं है…

आप इसे रोक दीजिए और अपने बच्चे का ख्याल खुद रखिए। तो शायद आप इस पर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन अब जो वारदात मैं आपको बताने वाली हूं, उसको सुनकर आप खुद सचेत हो जाएंगे… और जिसके बाद से या तो आप किसी फंक्शन में जाना छोड़ देंगे या फिर अपने बच्चों को ले जाना छोड़ देंगे।

ये मामला गोरखपुर में खोराबार थानाक्षेत्र क्षेत्र के रामनगर कड़जहां गांव का है, जहां एक शाख्स अपनी नौ महीने की पोती को तिलकोत्सव समारोह में लेकर गया। वहां जाकर वही हुआ जो हम सब के साथ होता है। बच्ची के साथ खेलने के लिए लोगों ने दादा के हाथ से उसे ले लिया। जिसके बाद दादा जी निश्चिंत हो गए और अपना समारोह इंजॉय करने लगे।

लेकिन बच्ची को जिस आदमी को सौंपा गया उसके मन में खोट आ गया। आरोप है कि, वो बच्ची को डीजे दिखाने की बात कहकर ले गया था और रात में करीब 9.30 बजे धीरे से तिलकोत्सव से उसे लेकर फरार हो गया। उधर, रामाकांत पाल यानि की बच्ची के दादा जब घर जाने के लिए अपनी पौती की तलाश में जुटे, तो वो गायब मिली। और आरोपी भी नहीं दिख रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

नौ महीने की बच्ची के गायब होने की सूचना पर खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय, रामनगर कड़जहां गांव की चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और अफसरों को घटना के बारे में बताया। रात में ही सीओ कैंट योगेंद्र सिंह भी पहुंच गए। बच्ची की तलाश के लिए तत्काल पांच टीमें गठित की गईं। सभी टीमों को अलग-अलग टार्गेट दिया गया।

करीब तीन घंटे की तलाश में पुलिस टीम ने बच्ची को ढूंढ लिया। अपहरणकर्ता आकाश बच्ची को लेकर बुढ़िया माई मंदिर की तरफ नर्सरी के रास्ते में लेकर जा रहा था। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर उसके परिवारजनों को सौंप दिया। वहीं, आकाश साहनी को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

इस घटना के बाद हर कोई पुलिस की तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। आखिरकारर बच्ची को तो पुलिस ढूंढने में कामयाब हुई लेकिन हर उस बच्चे को पुलिस ढूंढ सके जो गुम हो ये शायद थोड़ा मुश्किल होता है… तो आशा रहेगी कि आप अपने बच्चों का थोड़ा ज्यादा ख्याल रखें। छोटी सी लापरवाही एक बड़ी वारदात का रूप कब ले लें इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं कहां जा सकता।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

5 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

5 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

5 hours ago