गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद निजी सचिव ने सांसद की सुरक्षा बढ़ाने और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी को दिया लिखित ज्ञापन सौंप दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के आरा जिले के जवनियां निवासी अजय यादव पर सांसद को धमकी देने का आरोप है।
आपको बता दे कि, सांसद के निजी सचिव शिवम् द्विवेदी के मोबाइल फोन पर आरोपी ने सीधे सांसद को धमकी दी।निजी सचिव ने बताया कि आरोपी ने कार्यालय को लक्षित कर धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया
