उत्तर प्रदेश

GORAKHPUR: CM योगी ने दी गोरखपुर को दो नई सौगातें, नवनिर्मित नगरीय सेवा केंद्र का किया शुभारंभ, सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर का किया लोकार्पण, लोगों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं।

GORAKHPUR: CM योगी ने दी गोरखपुर को दो नई सौगातें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नगर निगम, गोरखपुर की ओर से करीब 14 करोड़ 22 लाख रुपयों की लागत से नवनिर्मित नगरीय सेवा केंद्र एवं सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर का लोकार्पण किया। नवनिर्मित नगरीय सेवा केंद्र एवं सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर के लोकार्पण से गोरखपुर नगर निगम से संबंधित जितनी भी सेवाएं हैं, उनके लिए अब नगर निगम कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, नवनिर्मित नगरीय सेवा केंद्र की ओर से 16 वार्ड्स को सभी प्रकार की सुविधाएं, एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी।

साथ ही, बुजुर्गों को सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर के माध्यम से बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। जिसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि हमारा देश समृद्धि को प्राप्त हो ऐसा संकल्प करना चाहिए। देश के विकास में हमारा भी योगदान बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तरप्रदेश राज्य में पिछले 8 सालों के दौरान सरकार ने अरबनाइजेशन को विस्तार देने के लिए अभियान चलाया है।
https://x.com/myogiadityanath/status/1921831967567306870

वही उन्होंने गोरखपुर के विकास पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आज गोरखपुर की गिनती बड़े बड़े महानगरों में की जाती है। उन्होंने कहा कि गोऱखपुर पहले ग्राम पंचायत फिर नगर पंचायत उसके बाद नगरीय कल्पना और उसके बाद नगर पालिका बना, लेकिन गोरखपुर ने जितना तेजी से विकास किया उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
https://x.com/myogiadityanath/status/1921831967567306870

गोरखपुर हर क्षेत्र में दिन दोगुनी चार चोगुनी प्रगति कर रहा है चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो या रोजगार का चाहे स्वास्थ्य हो चाहे व्यापार चाहे सड़क सेवा हो या वायु सेवा, चाहे पर्यटन हो या धार्मिक केंद्र गोरखपुर हर मामले में आगे ही बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
https://x.com/myogiadityanath/status/1921831967567306870

वही उन्होंने कहा कि आम जन मानस को अनेकों परेशानियों का सामना करना पडता है भटकना पड़ता है अब चाहे वो आय प्रमाण पत्र हो, या वो जाति प्रमाण पत्र हो या हो कोई जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाम पत्र। इन सभी प्रमाण पत्रों के लिए अब आम जन मानस को भटकने की जरूरत नहीं होगी अब व्यक्ति इस फेसिलिटेशन सेंटर से ये सभी फेसिलिटी एक ही छत के नीचे ले सकते है।
https://x.com/myogiadityanath/status/1921831377063829572

इस मौके पर नगर गोरखपुर से सांसद रवि किशन, आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य अभियंता संजय चौहान, निर्माण एजेंसी C&DS के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप कुमार चौरसिया, प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, स्थानिक अभियंता संदीप कुमार गुप्ता, ठेकेदार फर्म मेसर्स आइडियाज कंस्ट्रक्शन के सत्याशु द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

4 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

4 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

4 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

4 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

4 hours ago