सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन आज 19 फरवरी 2026 को दोनों ही धातुओं के दामों में इजाफा हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 18 फरवरी 2026, बुधवार को 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,38,851 प्रति 10 ग्राम था, जो आज 19 फरवरी को ₹1,41,737 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं, आज चांदी (999, प्रति किलो) की कीमत में 8 हजार 400 से अधिक का उछाल आया है।
बुधवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹151963 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹151584 प्रति 10 ग्राम
बुधवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹237039 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹236798 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए सोने और चांदी के भाव पूरे देश में मान्य माने जाते हैं। हालांकि, इन दरों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। जब ग्राहक गहने खरीदते हैं, तो टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण सोने या चांदी की कीमत ज्यादा हो जाती है।
IBJA द्वारा जारी किए गए रेट से अलग-अलग शुद्धता (प्योरिटी) वाले सोने के मानक भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दरें टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने से पहले की होती हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…