Uncategorized

सोना-चांदी के दाम आज फिर फिसले, हाई से इतने हुए कम

मिडिल ईस्ट में जंग के कारण सोना-चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरानी एनर्जी साइट्स पर अटैक के प्लान को पांच दिन का ब्रेक लगाने के बाद कीमती धातुओं का भाव लगातार फिसल रहा। एमसीएक्स (MCX) पर मंगलवार को चांदी पिछले बंद की तुलना में करीब 4.5 फीसदी या 11,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई और इस ताजा गिरावट के बाद अब अपने हाई लेवल से 1 Kg Silver Price 2.06 लाख रुपये से ज्यादा कम है।

बताए कि, सोना का हाली भी चांदी जैसा ही है। सोने का भाव भी MCX Gold Rate पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना मंगलवार को खुलते ही अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 2,576 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। बता दें कि, सोमवार को पहले तेज गिरावट और फिर रिकवरी के बाद 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,39,260 रुपये पर क्लोज हुआ था और कारोबार ओपन होने पर ये भी गिरकर 1,36,684 रुपये पर आ गया।

वहीं, अगर हम बात करें इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। COMEX पर सोना करीब 2 फीसदी गिरकर 4317 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) पर आ गया, तो चांदी की कीमत गिरकर 66.89 डॉलर प्रति औंस पर नजर आई।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago