Uncategorized

फिर टूटी सोना-चांदी की कीमते, हाई से अब इतनी सस्ती बिक रही चांदी

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए। खासतौर पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

चांदी हुई हजारों रुपये सस्ती

एमसीएक्स पर 3 जुलाई एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी शुक्रवार को 2,71,866 रुपये पर बंद हुई थी। लेकिन सोमवार को बाजार खुलते ही इसकी कीमत गिरकर 2,64,949 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। यानी एक ही दिन में चांदी करीब 6,917 रुपये सस्ती हो गई।

अगर चांदी के मौजूदा भाव की तुलना इसके रिकॉर्ड हाई से करें, तो इसमें भारी गिरावट आई है। जनवरी महीने में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और 4,57,328 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच गई थी। अब मौजूदा कीमत इसके हाई लेवल से करीब 1,92,379 रुपये कम हो चुकी है।

सोने के दाम में भी गिरावट

सोने की कीमत में भी सोमवार को गिरावट देखने को मिली। 5 जून एक्सपायरी वाला 24 कैरेट वायदा सोना शुक्रवार को 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार सुबह बाजार खुलते ही इसकी कीमत करीब 1,000 रुपये गिरकर 1,57,547 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, कारोबार शुरू होने के कुछ समय बाद सोने में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली।

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आया सोना

जनवरी में सोने की कीमत ने भी नया रिकॉर्ड बनाया था। MCX पर सोना पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा था और इसका हाई लेवल 2,02,984 रुपये रहा था। अब मौजूदा भाव इससे करीब 45,437 रुपये कम हो चुके हैं।

क्यों गिर रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार द्वारा सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद कीमतों में तेज उछाल आया था। लेकिन अब बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशकों की नजर अब आगे आने वाले अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और डॉलर की चाल पर बनी हुई है।

admin

Recent Posts

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

4 hours ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

5 hours ago

सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल…

6 hours ago

UN के नए नक्शे से बदलेगी दुनिया की तस्वीर, ये देश दिखेगा सबसे बड़ा

दुनिया को समझने के लिए हम जिस नक्शे का इस्तेमाल करते आए हैं, उसमें महाद्वीपों…

6 hours ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में…

7 hours ago

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नदी के बढ़ते पानी…

7 hours ago