उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: किराया मांगने आई मालकिन को किरायेदार ने किराए की जगह दे दी मौत

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पॉश इलाके में राजनगर एक्सटेंशन की एक हाई-राइज सोसाइटी में ऐसी घटना सामने आई जिसने सुनकर हर कोई हैरान रह गया। Aura Chimera सोसाइटी जो काफी सुरक्षित और शांत है। सोसाइटी के फ्लैट नंबर 506 में जो हो उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

दरअसल, मकान मालकिन की हत्या के मामले में गुप्ता दंपति को गिरफ्तार किया गया है। मृतका दीपशिखा शर्मा, उम्र करीब 45 वर्ष है और वो इसी सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहती थी। उनके पास यहां दो फ्लैट थे, एक में वह खुद रहती थीं और दूसरा फ्लैट 506 उन्होंने अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को किराए पर दे रखा था।

बता दें कि, शुरू में सब कुछ सामान्य चला, लेकिन बीते पांच से छह महीनों से किराया आना बंद हो गया। परिजनों ने बताया कि, दीपशिखा कई बार किराया मांग चुकी थीं लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया जाता। कभी आर्थिक तंगी, कभी नौकरी छूटने की बात, दीपशिखा ने भी कुछ समय तक धैर्य रखा, लेकिन आखिरकार उन्होंने सख्ती दिखाने का फैसला किया। 17 दिसंबर की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे वह किराया लेने के लिए फ्लैट नंबर 506 की ओर निकलीं और किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी।

करीब 6 महीने का लगभग 90 हजार रुपये बकाया था, इस बात को लेकर विवाद भी रहता था। अजय गुप्ता किराएदार और उसकी पत्नी ने इनके पति को कॉल किया कि किराया लेने आ जाओ, जिसके बाद दीपशिखा के पति ने कहा वो फरीदाबाद है पत्नी को किराया लेने भेज रहे है। दीपशिखा अपने घर से कहकर आई थी, किराया लेकर आ रही हूं, पर जब रात तक वह वापस नहीं आई तो फिर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया। उसके बाद सोसाइटी के लोग गुप्ता दंपति के घर पहुंचते है और फिर दोनों काबुल करते है की उन्होंने दीपशिखा की हत्या कर दी है।

किरायदार ने बताया, ‘हमारा आना-जाना उन्‍होंने मुश्किल कर दिया था। हम बहुत मेंटल प्रेशर में थे। आज शाम को बेहद परेशान होकर मैंने उसका कत्‍ल कर दिया। मैं इस बात को मानता हूं कि उसका कत्‍ल मैंने किया है, अब मेरी पत्‍नी को परेशान न किया जाए. मैंने चुन्‍नी से उसका गला घोंटकर उसका कत्‍ल किया है। हम अपना जुर्म कबूल करते हैं कि हमने उसे मारा है, अब हम पुलिस के सामने भी अपना जुर्म कबूल कर लेंगे। हमें उसने बहुत टॉर्चर किया था. मेरे हाथों पर भी सब कट लगे हुए हैं। जब पूछा गया कि लाश कहा है? तो उन्‍होंने कहा, ‘यहां अंदर कमरे में लाश पड़ी है। सूटकेस के अंदर काटकर डाली हुई है।

बता दें कि, एक किराए के विवाद की, जो धीरे-धीरे तनाव में बदला और फिर एक निर्मम हत्या में तब्दील हो गया।

admin

Recent Posts

उदयपुर को CM भजनलाल शर्मा ने दी 421 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात!

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर दौरे के दौरान जिले को 421 करोड़ रुपये…

7 minutes ago

अयोध्या सांसद अवधेश सिंह का बड़ा बयान: “आस्था पर डकैती डालने वाला बचेगा नहीं”

राम मंदिर में चढ़ावे और दान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी संग्राम का…

1 hour ago

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत…

2 hours ago

पंजाब कांग्रेस की बैठक में हंगामा, ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारों पर भड़कीं रज़िया सुल्ताना

2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के…

2 hours ago

स्वच्छता की ओर बढ़ रहे ‘मनोहर’ कदम !

दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी और राहत देने वाली खबर सामने आई है।…

3 hours ago

17 साल की तन्वी शर्मा ने रचा इतिहास, ताइपे ओपन 2026 का खिताब जीतकर बनीं चैंपियन

भारतीय बैडमिंटन की युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ताइपे ओपन…

3 hours ago