उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित अभय खंड की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, अभी कूलिंग का काम जारी है ताकि दोबारा आग न भड़के। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग 9वीं मंजिल से शुरू हुई थी और तेजी से फैलते हुए 13वीं मंजिल तक पहुंच गई। इस हादसे में करीब 8 फ्लैट प्रभावित हुए हैं।
फायर विभाग के अनुसार सोसाइटी का फायर सेफ्टी सिस्टम समय पर काम करने लगा, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद मिली। अच्छी बात यह रही कि अब तक किसी के फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति को एहतियातन अस्पताल भेजा गया, जो पहले से ही अस्वस्थ थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रशासन को मौके पर रहकर स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड की करीब 20 गाड़ियां मौके पर तैनात थीं और स्थिति अब नियंत्रण में है। सभी फ्लैटों की जांच के बाद ही नुकसान और आग लगने के असली कारणों का पता चल पाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…