स्पोर्ट्स

गौतम गंभीर की BCCI ने मांगी मांग, ये दिग्गज बनेगा भारतीय टीम का Bowling Coach !

भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच बन चुके गौतम गंभीर 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे के साथ अपने कार्यकाल की शुरूआत करेंगे। वहीं, गंभीर के कोच बनने के बाद उनके सपोर्ट स्टाफ के नामों का अभी तक अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, टीम इंडिया के बैटिंग कोच, फील्डिग कोच और बॉलिंग कोच का कार्यकाल खत्म हो चुका है।

बता दें कि, इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम के नए बॉलिंग कोच बन सकते है। खबर है कि हेड कोच गंभीर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मोर्केल को गेंदबाजी कोच के पद के लिए विचार करने का अनुरोध किया है। वहीं, उनके बॉलिंग कोच बनने से भारतीय टीम की गेंदबाजी को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि, बीते साल भारत में हुए वनडे विश्व कप के दौरान मोर्केल पाकिस्तान टीम के कोच थे लेकिन पीसीब के साथ उनका अनुबंध समाप्त होने से कुछ महीने पहले ही अपना पद छोड़ दिया था। वहीं, गंभीर और मोर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में एक साथ काम कर चुके है।

वहीं, दूसरी तरफ अभिषेक नायक, रयान टेन डोशेट और टी. दिलीप को भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया जा सकता है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago