मेहुल चोकसी

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी पंजाब नेशनल बैंक घोटाला केस में हुई है. ये एक्शन भारत की अपील पर लिया गया है, जिसके बाद भगोड़े को भारत लाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। ये जानकारी भारतीय जांच एजेंसियों के हवाले से सामने आई है। चोकसी पर आरोप है कि उसने लगभग 14000 करोड़ का घोटाला किया है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस को हटाए जाने के बाद, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई ने बेल्जियम से उसके प्रत्यर्पण के लिए कदम आगे बढ़ाए हैं।

 

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है