Uncategorized

1 अप्रैल से देश में LPG से लेकर ATM तक हुए ये 10 बड़े बदलाव

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ने वाला है। इस बार महंगाई का झटका कई मोर्चों पर एक साथ देखने को मिल रहा है।

सबसे पहले बात करें एलपीजी की, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। अलग-अलग शहरों में इसकी कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ेगी। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं, जिससे आम परिवारों को थोड़ी राहत मिली है।

वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी दिखने लगा है। एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और कई शहरों में यह दोगुनी के करीब पहुंच गई है। इसका सीधा असर आने वाले दिनों में हवाई किराए पर पड़ सकता है और यात्रियों को महंगा सफर करना पड़ सकता है।

बैंकिंग सेक्टर में भी कई अहम बदलाव लागू किए गए हैं। HDFC Bank, Punjab National Bank और Bandhan Bank ने ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट सीमित कर दी गई है और इसके बाद हर निकासी पर चार्ज देना होगा। कुछ बैंकों ने डेली कैश विड्रॉल लिमिट भी घटा दी है, जिससे ग्राहकों को अपनी कैश जरूरतों की बेहतर प्लानिंग करनी होगी।

टैक्स सिस्टम में भी बड़ा बदलाव लागू हुआ है। पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह अब नया टैक्स कानून लागू हो गया है, जिसमें ‘टैक्स ईयर’ का नया कॉन्सेप्ट लाया गया है। इससे पहले फाइनेंशियल ईयर और असेसमेंट ईयर को लेकर जो भ्रम रहता था, उसे खत्म करने की कोशिश की गई है। साथ ही HRA और अन्य अलाउंस से जुड़े नियमों को भी सरल बनाया गया है।

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी यह बदलाव थोड़ा भारी साबित हो सकता है। F&O ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे ट्रेडिंग कॉस्ट बढ़ेगी और निवेशकों की रणनीति पर असर पड़ सकता है।

नए लेबर कोड के लागू होने से कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब बेसिक सैलरी को कुल वेतन का 50% रखना जरूरी होगा, जिससे PF का योगदान बढ़ेगा और टेक-होम सैलरी थोड़ी कम हो सकती है। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब सिर्फ एक साल की नौकरी के बाद ही ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकेगा, जो पहले 5 साल बाद मिलता था।

इसके अलावा PAN कार्ड से जुड़े नियमों को भी सख्त किया गया है। बड़े वित्तीय लेनदेन—जैसे ज्यादा कैश जमा करना, महंगी गाड़ी खरीदना, होटल या रेस्टोरेंट में बड़ी पेमेंट करना या प्रॉपर्टी खरीदना—इन सभी में PAN दिखाना अनिवार्य होगा। वहीं नया PAN बनवाने के लिए अब अतिरिक्त दस्तावेज भी देने होंगे।

सड़क पर सफर करने वालों के लिए भी झटका है, क्योंकि FASTag का एनुअल पास महंगा कर दिया गया है। ,और ये 3000 से बढ़कर ₹3075 का हो गया है। वहीं, इसके अलावा अप्रैल महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, जिनमें वीकेंड और त्योहार शामिल हैं। ऐसे में लोगों को बैंकिंग काम पहले से प्लान करने की सलाह दी गई है।

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने टिकट कैंसिल करने का नियम में बदलाव किया है। अब 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर सबसे ज्‍यादा रिफंड दिया जाएगा। 72 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25 फीसदी किराया कटेगा, 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी किराया कटेगा और 8 घंटे बाद टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago