इंस्टाग्राम पर दोस्ती… नैनीताल में पहली मुलाकात, इन्फ्लुएंसर समेत 3 पर ब्लैकमेलिंग का केस

सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती अब पुलिस केस तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के संभल में करीब एक लाख फॉलोअर्स वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उसके दो साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और पैसे वसूलने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता शाहरुख, जो संभल के चौधरी सराय इलाके का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर दीपा सराय निवासी अरीशा से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच पहले चैटिंग शुरू हुई और फिर उनकी पहली मुलाकात नैनीताल में हुई। उस समय दोनों अपने-अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे थे। मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत बढ़ती गई और उनके बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

शाहरुख का आरोप है कि इसी दौरान उसके कुछ निजी और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए गए। बाद में इन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगे जाने लगे।

पीड़ित के अनुसार, अरीशा ने अपने दो साथियों अनस और शुऐब उर्फ शुऐब बेकरी के साथ मिलकर उसे बदनाम करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डर के कारण उसने पहले 55 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। उसने इन लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।

शाहरुख का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद के बाद 1 जुलाई 2023 को स्टाम्प पेपर पर समझौता भी हुआ था। उसका दावा है कि उस समझौते में युवती ने पहले लगाए गए आरोपों को गलत बताया था। इसके बाद कुछ समय तक मामला शांत रहा।

हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ महीनों बाद फिर से अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबरों से उससे संपर्क किया जाने लगा। इस बार उससे दो लाख रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर निजी फोटो और वीडियो वायरल करने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई।

लगातार परेशान होने के बाद शाहरुख ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसका दावा है कि पिछले कुछ वर्षों में वह अलग-अलग समय पर करीब चार लाख रुपये तक दे चुका है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट और स्टोरी लगाई जाती थीं और उन्हें हटाने के बदले पैसे मांगे जाते थे।

पीड़ित का यह भी कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी उसे फोन पर धमकियां मिल रही हैं और सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ पोस्ट डाली जा रही हैं। उसने आरोप लगाया कि इस तरह से और भी लोगों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, इस दावे की अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

सदर कोतवाली प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि एक युवक की शिकायत के आधार पर अरीशा, अनस और शुऐब उर्फ शुऐब बेकरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और दोनों पक्षों द्वारा दिए गए सबूतों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Recent Posts

उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…

8 hours ago

बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…

8 hours ago

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

मॉस्को  रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

8 hours ago

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

दुबई  जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…

8 hours ago

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

कोलकाता   भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…

8 hours ago

13 जिलों में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी।

भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…

8 hours ago