पंजाब

मोहाली: विदेश भेजने के नाम पर चल रहा ठगी का खेल, ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगे लाखों रुपये

मोहाली: विदेश भेजने के नाम पर चल रहा ठगी का खेल

 

मोहाली में विदेशी सपनों को सच करने का दावा करने वाली एक इमिग्रेशन कंपनी ने फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले युवक से 7.50 लाख रुपये ठग लिए। युवक गगनदीप सिंह का आरोप है कि, वो एक साल से कंपनी के चक्कर काट रहा है, लेकिन न वीज़ा मिला, न पैसे वापस मिले

हालत ये हो गई है कि, विदेश जाने की उम्मीद में उसने घर का सोना गिरवी रख दिया, और अब हर महीने 16 हजार की किस्त भर रहा है।

गगनदीप ने बताया कि, वो पहले इंग्लैंड में काम कर चुका था और दोबारा किसी अच्छे देश में जाकर नौकरी करना चाहता था। इसी दौरान उसने सोशल मीडिया पर मोहाली की एक प्रसिद्ध इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा।

एड में दावा किया गया था कि, कंपनी ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्क वीज़ा दिलाती है। भरोसा जगा और वो सीधे ऑफिस पहुंच गया।

ऑफिस में मिलने के बाद कंपनी मैनेजमेंट ने उसे भरोसा दिलाया कि, वे उसका ऑस्ट्रेलिया का 482 वीज़ा (TSS Visa) लगवा देंगे। उन्होंने कहा कि, प्रक्रिया तेज होगी और उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी।

इसी विश्वास में गगनदीप ने अपनी कमाई की सारी सेविंग कंपनी को दे दी। इतना ही नहीं, रकम पूरी करने के लिए घर का सोना तक गिरवी रख दिया, क्योंकि मिडिल क्लास परिवार के लिए इतना बड़ा अमाउंट एक साथ जुटाना आसान नहीं होता।

गगनदीप के मुताबिक, 2 अक्टूबर को पूरा एक साल हो गया है लेकिन कंपनी न तो उसे विदेश भेज रही है और न ही रकम लौटा रही है।

जब भी वो ऑफिस जाता है, उसे बहाने सुनने को मिलते हैं—“अगले महीने हो जाएगा”, “पैसा लौटाएंगे”, “कुछ दिन और लगेंगे” और जब दबाव बढ़ता है, तो कंपनी वाले 5-10 हजार रुपये देकर उसे लौटा देते हैं। युवक का कहना है कि, वो हर बार मोहाली आने-जाने में ही हजार रुपये पेट्रोल में खर्च कर देता है

गगनदीप कहता है कि, विदेशी सपने पूरे करने के लिए उसने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। जो पैसा उसने इंग्लैंड में रहकर कमाया था, वो सब कंपनी को दे दिया। पैसा पूरा न होने पर घर का सोना गिरवी रखा और अब हर महीने 16,000 रुपये की भारी किस्त भर रहा है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी अब खराब होती जा रही है।
गगनदीप का दावा है कि, ये पहली बार नहीं है जब इस कंपनी पर आरोप लगे हों। जब भी लोग विरोध करते हैं या शिकायत दर्ज करवाते हैं, कंपनी का नाम बदल दिया जाता है और वही लोग नए नाम से काम शुरू कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि,“शुरू में सोचता था कि, मुझे विदेश भेज देंगे, इसलिए शिकायत नहीं की। लेकिन अब समझ आया कि, ये पूरा खेल लोगों से पैसे ठगने का है।”

लाचार होकर गगनदीप ने अब पुलिस से शिकायत की है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। SHO अमनदीप सिंह कंबोज ने बताया कि, शिकायत मिली है और फिलहाल इसकी वेरिफिकेशन की जा रही है। अगर जांच में ठगी की बात सामने आती है, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिछले कुछ वर्षों में पंजाब और हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। लोग अपनी जमा-पूंजी, खेत, घर और जेवर तक बेच देते हैं और फिर भी विदेशी सपनों के नाम पर लूट लिए जाते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि, किसी भी इमिग्रेशन कंपनी से डील करने से पहले— कंपनी की रजिस्ट्री, लाइसेंस, पिछले रिकॉर्ड, रिव्यू सब की जांच करना बेहद जरूरी है।

गगनदीप जैसे कई युवा आज भी उसी उम्मीद में बैठे हैं कि, एक दिन उनका वीज़ा आएगा, लेकिन उनका सपना किसी और की कमाई का जरिया बन चुका है।

Lata Rani

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

18 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

19 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

19 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

20 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

21 hours ago

‘ईरान से तुरंत निकलें भारतीय…’, इजरायल से दोबारा जंग के बीच आई भारत की एडवाइजरी

मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल…

22 hours ago